इस खबर में क्या है?
Road Accident : मुंगेर-मिरजाचौकी फोरलेन पर खैरहिया के समीप फोरलेन पर रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में थार सवार दो लोगों की मौत हो गई. हादसे में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि थार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
Road Accident : टक्कर के बाद मौके पर जुटी भीड़
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फोरलेन पर थार और ट्रक आमने-सामने आ गए. दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए.
गंगा के तेज बहाव में फंसी नाव, सूचना मिलते ही 20 मिनट में पहुंची एसडीआरएफ
दो लोगों की मौके पर ही मौत
हादसे में थार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजे जाने की बात कही जा रही है.
पुलिस ने शुरू की दुर्घटना की जांच
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है.

गंगा के तेज बहाव में फंसी नाव, सूचना मिलते ही 20 मिनट में पहुंची एसडीआरएफ
मृतकों की पहचान और हादसे की वजह स्पष्ट नहीं
मृतकों की पहचान और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
इसे भी पढ़ें-



