विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में 7-8 अप्रैल को तेज बारिश और तूफान का अलर्ट, जानें अपने जिले की स्थिति

Bihar Ka Mausam: 7 और 8 अप्रैल को बिहार में तेज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलग-अलग चेतावनी दी है. नागरिकों को सावधानी बरतनी चाहिए.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: 7 और 8 अप्रैल को बिहार में तेज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलग-अलग चेतावनी दी है. नागरिकों को सावधानी बरतनी चाहिए.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम विभाग ने 7 से 9 अप्रैल तक विभिन्न जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस दौरान तेज हवाओं, बारिश, बिजली गिरने और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना है. लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

7 अप्रैल को जिले का कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर बिहार के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा और समस्तीपुर शामिल हैं.

बिहार में 7-8 अप्रैल को तेज बारिश और तूफान का अलर्ट, जानें अपने जिले की स्थिति Bihar Ka Mausam 4

दक्षिण एवं पूर्वी बिहार में पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सुपौल, सहरसा और मधेपुरा में ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा. इन जिलों में तेज हवाओं और बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है.

8 अप्रैल का मौसम हाल

8 अप्रैल को उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा. वहीं, पटना, नालंदा, गया, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, बक्सर, भोजपुर, रोहतास और कैमूर जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा. इन जिलों में तेज हवाओं, मेघगर्जन और ओलावृष्टि की संभावना बनी रहेगी.

बिहार में 7-8 अप्रैल को तेज बारिश और तूफान का अलर्ट, जानें अपने जिले की स्थिति Bihar Ka Mausam 5

सावधानियां और तैयारी

मौसम विभाग ने नागरिकों से चेतावनी दी है कि वे बाहर निकलते समय सावधानी बरतें और बिजली, तेज हवा या ओलावृष्टि से जुड़े जोखिमों से बचें. स्कूल, ऑफिस और सार्वजनिक स्थानों में आवश्यक उपाय किए जाएं.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली में बारिश-आंधी का अलर्ट, कई इलाकों के लिए ऑरेंज और येलो चेतावनी जारी

इसे भी पढ़ें-झारखंड में मौसम का यू-टर्न, 4 से 6 अप्रैल तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
24.4 ° C
24.4 °
24.4 °
79%
2.1m/s
1%
गुरु
30 °
शुक्र
29 °
शनि
29 °
रवि
30 °
सोम
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें