विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर में थानेदार-दरोगा समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जानिए पूरी वजह

Bhagalpur Police Action : भागलपुर में थानों की कार्यशैली और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पर एसएसपी की सख्ती बढ़ी है. पिछले डेढ़ माह में अनुशासनहीनता और अवैध वसूली के मामलों में तीन बड़ी कार्रवाइयां हुई हैं. ताजा कार्रवाई में एनटीपीसी और शिवनारायणपुर थाने के तीन पुलिसकर्मी निलंबित किये गये हैं.

विज्ञापन

Bhagalpur Police Action : भागलपुर में थानों की कार्यशैली और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पर एसएसपी की सख्ती बढ़ी है. पिछले डेढ़ माह में अनुशासनहीनता और अवैध वसूली के मामलों में तीन बड़ी कार्रवाइयां हुई हैं. ताजा कार्रवाई में एनटीपीसी और शिवनारायणपुर थाने के तीन पुलिसकर्मी निलंबित किये गये हैं.

विज्ञापन

Bhagalpur Police Action : भागलपुर में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी और थानों के कामकाज पर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव की निगरानी सख्त होती दिख रही है. पिछले डेढ़ माह में अनुशासनहीनता और ड्यूटी में लापरवाही के मामलों में तीन बड़ी कार्रवाइयां हुई हैं. ताजा कार्रवाई में एनटीपीसी थाना के एएसआइ धर्मेंद्र कुमार को निलंबित किया गया है, जबकि शिवनारायणपुर थाना के थानाध्यक्ष अमित कुमार और दारोगा अरुण कुमार यादव पर भी गाज गिरी है.

इसे भी पढ़ें-भागलपुर के 4 हाईवे पर अब मुफ्त सफर नहीं, 5 जगहों पर लगेगा ई-टोल; 8.87 करोड़ की निविदा जारी

शिवनारायणपुर के दोनों पुलिस पदाधिकारियों पर स्कॉर्पियो चालक से 45 हजार रुपये और 180 लीटर डीजल जबरन लेने का आरोप जांच में सही पाया गया. वहीं, एनटीपीसी थाना के एएसआइ पर ड्यूटी से गायब रहने, सहकर्मियों से विवाद करने और वरीय अधिकारियों के आदेश नहीं मानने के आरोप हैं. इससे पहले लोदीपुर और सजौर थाने में भी लापरवाही के मामले सामने आने पर कार्रवाई की जा चुकी है.

स्कॉर्पियो चालक से रुपये और डीजल लेने की शिकायत पर कार्रवाई

शिवनारायणपुर थाने के थानाध्यक्ष अमित कुमार और दारोगा अरुण कुमार यादव के खिलाफ कार्रवाई स्कॉर्पियो चालक पंकज कुमार की शिकायत के बाद हुई. कहलगांव थाना क्षेत्र के कुमारशाही निवासी पंकज कुमार ने आरोप लगाया था कि पुलिस पदाधिकारियों और थाने के चालक ने उनसे 45 हजार रुपये और वाहन में रखा 180 लीटर डीजल जबरन ले लिया.

शिकायतकर्ता ने साक्ष्य के साथ वरीय पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी. एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने मामले की जांच ग्रामीण एसपी आलोक रंजन को सौंपी. ग्रामीण एसपी ने कहलगांव-2 के एसडीपीओ से जांच करायी. जांच रिपोर्ट में आरोप सही पाये जाने के बाद थानाध्यक्ष और दारोगा को निलंबित कर दिया गया.

दोनों के निलंबन के बाद शिवनारायणपुर थाने की जिम्मेदारी गोराडीह थाना में पदस्थापित सरोज कुमार राजवंशी को दी गयी है.

गश्ती नहीं करने और बिना अनुमति थाना छोड़ने का आरोप

एनटीपीसी थाना में तैनात एएसआइ धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ थानाध्यक्ष की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गयी है. एसएसपी कार्यालय से 31 अक्तूबर को जारी आदेश में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, भागलपुर निर्धारित किया गया है.

थानाध्यक्ष की रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र कुमार समय पर गश्ती नहीं करते थे. सहकर्मियों से विवाद करने और आम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं रखने की शिकायत भी मिली थी. सरकारी काम के लिए बुलाये जाने पर आदेश नहीं मानने और बिना अनुमति थाना छोड़कर चले जाने का आरोप भी लगाया गया है.

तीन घटनाओं का रिपोर्ट में किया गया उल्लेख

एएसआइ धर्मेंद्र कुमार के खिलाफ भेजी गयी रिपोर्ट में 20 सितंबर से 25 अक्तूबर के बीच की तीन घटनाओं का जिक्र है. रिपोर्ट के अनुसार, 20 सितंबर को सनहा संख्या 386/26 दर्ज है. इसके बाद 24 अक्तूबर को थाना परिसर में पोस्टर लगाने के दौरान गार्ड के साथ विवाद करने का आरोप लगाया गया.

वहीं, 25 अक्तूबर को ड्यूटी रोस्टर में नाम रहने के बावजूद ड्यूटी पर नहीं जाने की बात रिपोर्ट में दर्ज है. इन घटनाओं को ड्यूटी में लापरवाही और वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना से जोड़ते हुए निलंबन की अनुशंसा की गयी थी.

इसे भी पढ़ें-फरक्का संधि पर संजय झा का बड़ा बयान, बोले- अब आगे समझौता नहीं होना चाहिए

लोदीपुर और सजौर थाने में भी हुई थी कार्रवाई

भागलपुर पुलिस में इससे पहले भी थानों की व्यवस्था और पुलिसकर्मियों की ड्यूटी को लेकर कार्रवाई हो चुकी है. 24 सितंबर को लोदीपुर थाने के औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर कमियां मिलने पर थानाध्यक्ष समेत सभी पुलिस पदाधिकारियों का वेतन रोकने और विभागीय कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया था.

पांच अक्तूबर को एसएसपी के रात्रि औचक निरीक्षण में सजौर थाने के ओडी पदाधिकारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले थे. उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया था. वहीं, 21 अगस्त को बाइपास थाना से मवेशी लदा वाहन फरार होने के मामले में एएसआइ नीरज कुमार को भी निलंबित किया गया था.

लगातार हुई इन कार्रवाइयों में एक तरफ थानों में ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और आदेश की अवहेलना के मामले सामने आये हैं, तो दूसरी तरफ अवैध वसूली की शिकायत पर जांच के बाद थानेदार और दारोगा को निलंबित किया गया है.

इसे भी पढ़ें-
वोट चोरी के आरोपों से घिरी सरकार पर कांग्रेस का हमला, कुमार जयमंगल ने उठाए सवाल
झालमुढ़ी बेचकर पिता ने पूरा किया बेटे का सपना, प्रिंस कुमार का भारतीय टीम में चयन
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
20.6 ° C
20.6 °
20.6 °
79%
2.1m/s
15%
गुरु
30 °
शुक्र
29 °
शनि
29 °
रवि
30 °
सोम
30 °

अन्य खबरें

विज्ञापन