विज्ञापन

वायरल वीडियो

हॉस्टल में दरिंदगी का राज खुला, ‘मजाक’ से पनपा गुस्सा बना मासूम की मौत की वजह

Bihar Crime News : जहानाबाद के गुरुकुल हॉस्टल में छात्र की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया. कैटीन गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया, आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया. पोस्टमार्टम में दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि, स्पीडी ट्रायल की तैयारी.

विज्ञापन

Bihar Crime News : जहानाबाद में गुरुकुल हॉस्टल में हुई एक छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा दिया है. इस सनसनीखेज वारदात ने इलाके को झकझोर दिया था, जिसे लेकर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई. पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने प्रेस वार्ता में बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित की गई थी, जिसने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे केस का उद्भेदन किया.

जांच टीम बनी, संचालक की हुई गिरफ्तारी

घटना के बाद एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी. प्रारंभिक जांच में संदेह के आधार पर हॉस्टल संचालक तरुण कुमार उर्फ गांधी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया. इसके बाद टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों को खंगालते हुए जांच को आगे बढ़ाया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कैटीन गार्ड निकला मुख्य आरोपी

आगे की पड़ताल में पाली थाना क्षेत्र के रहने वाले कैटीन गार्ड मुकेश कुमार उर्फ सुदामा की भूमिका संदिग्ध पाई गई. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां कड़ी पूछताछ के दौरान उसने अपराध कबूल कर लिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था और अकेला जीवन जी रहा था. पारिवारिक स्थिति भी सामान्य नहीं थी, जिससे वह अंदर ही अंदर आक्रोशित रहता था.

मजाक और नाराजगी बनी अपराध की वजह

पूछताछ में सामने आया कि हॉस्टल के बच्चे उसे चिढ़ाते थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था. साथ ही हॉस्टल संचालक से भी उसके संबंध ठीक नहीं थे. आरोपी ने यह भी बताया कि वह हॉस्टल को बदनाम कर बंद करवाना चाहता था, जिसके चलते उसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया.

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिला. वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि होने के बाद मामले की गंभीरता और बढ़ गई.

स्पीडी ट्रायल से होगी सख्त सजा

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आरोपी के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा, ताकि उसे जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जा सके. पुलिस का कहना है कि इस मामले में सभी साक्ष्य मजबूत हैं और न्यायिक प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा.

यह घटना न सिर्फ एक जघन्य अपराध है, बल्कि समाज के लिए भी गंभीर चेतावनी है, जहां एक व्यक्ति के भीतर पनपता आक्रोश एक मासूम की जिंदगी छीन लेता है.

इसे भी पढ़ें-सिवान में शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से किसानों की मेहनत राख, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर खत्म

इसे भी पढ़ें-इन ट्रेनों में खत्म हुआ सुपरफास्ट सरचार्ज, स्लीपर से एसी तक यात्रियों को राहत

इसे भी पढ़ें-पटना मेट्रो का पहला अंडरग्राउंड स्टेशन तैयार, बस लॉन्च की तारीख का इंतजार

इसे भी पढ़ें-पटना से दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार, एक बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल; 14 अप्रैल पर टिकी सबकी नजर

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
36.5 ° C
36.5 °
36.5 °
41%
5.5m/s
100%
सोम
37 °
मंगल
39 °
बुध
30 °
गुरु
35 °
शुक्र
37 °

अन्य खबरें