वायरल वीडियो

शांति बातचीत के बीच ट्रंप का बड़ा बयान—होर्मुज खुलवाएंगे, ईरान हार की ओर

Strait Of Hormuz : डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ईरान की सैन्य स्थिति को लेकर गंभीर दावे किए हैं. इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है.

Strait Of Hormuz : अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट साझा करते हुए ईरान और होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका वैश्विक हितों को ध्यान में रखते हुए इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है.

कई देशों का लिया नाम

अपने पोस्ट में ट्रंप ने चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और जर्मनी समेत कई देशों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ये सभी देश इस समुद्री मार्ग से जुड़े हैं, लेकिन खुद इस दिशा में कोई ठोस कदम उठाने की इच्छाशक्ति नहीं दिखा रहे हैं.

ईरान की हालत पर किया दावा

ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि मौजूदा संघर्ष में ईरान कमजोर स्थिति में पहुंच चुका है. उनके मुताबिक ईरान की नौसेना, वायु सेना और रक्षा तंत्र को भारी नुकसान हुआ है.

सैन्य ढांचे को नुकसान की बात

उन्होंने दावा किया कि ईरान के रडार सिस्टम निष्क्रिय हो चुके हैं और मिसाइल व ड्रोन से जुड़े उत्पादन ढांचे को भी गंभीर क्षति पहुंची है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हालात ऐसे हैं कि ईरान की नेतृत्व व्यवस्था भी प्रभावित हुई है.

इसे भी पढ़ें-चांद की परिक्रमा कर लौटा मिशन, समुद्र में उतरा स्पेसक्राफ्ट; देखें Video

इसे भी पढ़ें-ट्रंप का कड़ा ऐलान, ईरान ने समझौता तोड़ा तो होगा विनाशकारी जवाब

इसे भी पढ़ें-ट्रंप का ऐलान: होर्मुज में अमेरिका रहेगा तैनात, सीजफायर को कहा—विश्व शांति का बड़ा दिन

- Advertisement -
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
HelloCities24 हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, खेल और मनोरंजन से जुड़ी ताजा खबरें लाता है. अपने शहर की बड़ी खबरें सबसे पहले पाएं HelloCities24 पर — भरोसेमंद हिंदी न्यूज प्लेटफॉर्म.
संबंधित खबरें

जरूर पढ़ें

Patna
haze
25 ° C
25 °
25 °
44 %
0kmh
0 %
Sat
25 °
Sun
39 °
Mon
40 °
Tue
41 °
Wed
42 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here