विज्ञापन

वायरल वीडियो

बोकारो में 9 महीने बाद खुला हत्या का राज, प्रेमी निकला युवती का कातिल

Pushpa Mahto Murder Case: बोकारो में युवती की हत्या का मामला 9 महीने बाद सुलझा. प्रेम संबंध में विवाद के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने कंकाल और हथियार बरामद कर जांच को आगे बढ़ाया.

विज्ञापन

Pushpa Mahto Murder Case: झारखंड के बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र स्थित खूंटाडीह गांव की 18 वर्षीय पुष्पा महतो की गुमशुदगी और हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. लंबे समय से इंसाफ का इंतजार कर रहे परिवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब जांच में सामने आया कि युवती की हत्या उसके ही प्रेमी दिनेश कुमार महतो ने की थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर जंगल से कंकाल, कपड़ों के अवशेष और हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

शादी को लेकर विवाद बना वजह

पुलिस जांच में पता चला कि 21 जुलाई 2025 से लापता पुष्पा और आरोपी के बीच पहले से संबंध थे. युवती लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी, जिससे आरोपी परेशान हो गया. इसी के बाद उसने हत्या की योजना बनाई और बहाने से युवती को चास कॉलेज बुलाया. वहां से वह उसे नजदीकी जंगल में ले गया और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी, फिर शव को झाड़ियों में छिपा दिया.

हाईकोर्ट तक पहुंचा था मामला

मामले में लंबे समय तक कोई ठोस सुराग नहीं मिलने के कारण यह मामला झारखंड हाईकोर्ट तक पहुंच गया था. पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हुए थे. इसके बाद सीआईडी के वरिष्ठ अधिकारी भी जांच में शामिल हुए. अंततः एसपी हरविंदर सिंह के निर्देश पर सिटी डीएसपी आलोक रंजन की अगुवाई में विशेष जांच टीम गठित की गई.

12 घंटे में टूटा आरोपी

नई एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान उसने कुछ ही घंटों में अपना अपराध स्वीकार कर लिया. इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से साक्ष्य बरामद किए.

वैज्ञानिक जांच से मजबूत होगा केस

मौके से मिले कंकाल और अन्य अवशेषों की पुष्टि के लिए एफएसएल टीम को भी जांच में शामिल किया गया है. पुलिस डीएनए परीक्षण समेत अन्य वैज्ञानिक तरीकों से सबूत जुटा रही है, ताकि अदालत में आरोपी के खिलाफ मजबूत केस पेश किया जा सके.

इसे भी पढ़ें-सिवान में शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से किसानों की मेहनत राख, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर खत्म

इसे भी पढ़ें-इन ट्रेनों में खत्म हुआ सुपरफास्ट सरचार्ज, स्लीपर से एसी तक यात्रियों को राहत

इसे भी पढ़ें-पटना मेट्रो का पहला अंडरग्राउंड स्टेशन तैयार, बस लॉन्च की तारीख का इंतजार

इसे भी पढ़ें-पटना से दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार, एक बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल; 14 अप्रैल पर टिकी सबकी नजर

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
42.5 ° C
42.5 °
42.5 °
25%
1.1m/s
67%
रवि
42 °
सोम
44 °
मंगल
40 °
बुध
30 °
गुरु
32 °

अन्य खबरें