🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,339.30 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,940.38 💵 USD / INR : ₹ 95.45 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,339.30 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,940.38 💵 USD / INR : ₹ 95.45 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

छत्तीसगढ़ के वेदांता प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर ब्लास्ट से 10 श्रमिकों की मौत

Power Plant Blast in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 10 मजदूरों की मौत और 23 घायल हो गए. प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और राहत कार्य जारी है. सरकार ने मुआवजे की घोषणा भी की है.

विज्ञापन

Power Plant Blast in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 10 मजदूरों की मौत और 23 घायल हो गए. प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और राहत कार्य जारी है. सरकार ने मुआवजे की घोषणा भी की है.

विज्ञापन

Power Plant Blast in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में मंगलवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया, जहां वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर के ट्यूब फटने से जोरदार विस्फोट हुआ. इस घटना में 10 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 23 से अधिक श्रमिक घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया.

प्लांट के अंदर अचानक हुआ विस्फोट

जानकारी के अनुसार यह हादसा डभरा थाना क्षेत्र के सिंघीतराई गांव स्थित पावर प्लांट में हुआ. जिस समय घटना घटी, उस समय बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे. बॉयलर यूनिट में अचानक हुए विस्फोट के बाद कई लोग उसकी चपेट में आ गए. मौके पर ही स्थिति बेहद गंभीर हो गई और कई मजदूर बुरी तरह झुलस गए.

घटनास्थल पर मौत, अस्पताल में भी तोड़े दम

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में तीन मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई थी. वहीं, अन्य गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान छह और मजदूरों ने दम तोड़ दिया. घायलों को रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

पुलिस और प्रशासन की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

कंपनी का बयान और राहत कार्य

वेदांता कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह घटना बेहद दुखद है और प्राथमिकता घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है. कंपनी ने बताया कि प्रभावित कर्मचारियों को हर संभव सहायता दी जा रही है. वहीं, प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है.

इसे भी पढ़ें-Video : नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, सैलरी बढ़ाने की मांग पर भड़का गुस्सा, पत्थरबाजी और तोड़फोड़

इसे भी पढ़ें-आशा भोसले के निधन पर देशभर में शोक, पीएम मोदी से लेकर अमित शाह और राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
33 ° C
33 °
33 °
66%
7.2m/s
100%
शनि
34 °
रवि
37 °
सोम
31 °
मंगल
31 °
बुध
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें