विज्ञापन

वायरल वीडियो

Weather Update: इन इलाकों में बरसेंगे बादल, यहां चलेगी लू, IMD की चेतावनी

Weather Update: देशभर में मौसम का मिजाज बदलने वाला है, जहां कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं कुछ इलाकों में भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान कर सकती है. मौसम विभाग ने अलग-अलग राज्यों के लिए चेतावनी जारी करते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है.

Weather Update: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज आने वाले दिनों में बदलता नजर आएगा. मौसम विभाग के अनुसार गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के हिस्सों जैसे कोलकाता, हावड़ा, हुगली और नदिया में 24 से 28 अप्रैल के बीच तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसी तरह झारखंड में 24 से 26 अप्रैल और ओडिशा में 23 से 26 अप्रैल के दौरान 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना जताई गई है.

दक्षिण भारत में भी बदलेगा मौसम

केरल, तेलंगाना, तटीय और आंतरिक कर्नाटक में 23 से 26 अप्रैल के बीच मौसम सक्रिय रहेगा. इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. तटीय आंध्र प्रदेश में 23 से 25 अप्रैल तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है. वहीं तमिलनाडु में 23 और 24 अप्रैल को बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.

प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिमी इलाकों में बारिश और ओले का अनुमान

कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा क्षेत्र में 23 से 25 अप्रैल के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. खासकर मध्य महाराष्ट्र में 23 से 24 अप्रैल के बीच कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के भी संकेत हैं.

पहाड़ी राज्यों में भी असर

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 24 और 25 अप्रैल को बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 25 से 28 अप्रैल और उत्तराखंड में 25 से 26 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. इन क्षेत्रों में बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है.

Weather Update: इन इलाकों में बरसेंगे बादल, यहां चलेगी लू, IMD की चेतावनी Weather Update 9
Jharkhand weather

झारखंड में मिलाजुला रहेगा मौसम

झारखंड में 23 से 27 अप्रैल के बीच मौसम का मिजाज बदलता रहेगा. 23 अप्रैल को मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. 24 से 27 अप्रैल के बीच उत्तर-पूर्व, मध्य और दक्षिणी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के संकेत हैं.

दिल्ली में गर्मी का असर जारी

दिल्ली में 23 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री और न्यूनतम 22 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है. हवा उत्तर-पश्चिम और पश्चिम दिशा से 10 से 15 किमी प्रति घंटे की गति से चल सकती है. मौसम साफ रहने के बावजूद कई इलाकों में लू का असर देखने को मिल सकता है. 24 अप्रैल को भी कुछ स्थानों पर लू चलने की संभावना बनी हुई है.

यूपी में फिलहाल राहत नहीं

उत्तर प्रदेश में 23 से 28 अप्रैल के बीच मौसम ज्यादातर शुष्क रहने का अनुमान है. 23 से 25 अप्रैल के दौरान आसमान साफ रहेगा और गर्मी में इजाफा होगा. दिन के समय कई इलाकों, खासकर पूर्वी हिस्सों में लू चल सकती है. हालांकि 26 से 28 अप्रैल के बीच कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.

Weather Update: इन इलाकों में बरसेंगे बादल, यहां चलेगी लू, IMD की चेतावनी Weather Update 10

इसे भी पढ़ें-गर्मी का तांडव: सड़कें तपेंगी, हवा भी जलाने लगेगी; पारा जायेगा 40 डिग्री के पार

इसे भी पढ़ें-बिहार में आग बरसा रहा सूरज, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, कई जिलों में आंधी-बारिश का खतरा

इसे भी पढ़ें-देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं लू तो कहीं बारिश-बिजली का अलर्ट

इसे भी पढ़ें-बढ़ती गर्मी के बीच 50°C तक पहुंचेगा पारा; ग्लोबल हॉट सिटीज लिस्ट में इंडिया के 20 सिटी शामिल

इसे भी पढ़ें-बिहार में बढ़ी गर्मी की मार, अप्रैल में ही जून जैसे हालात, IMD का अलर्ट जारी

इसे भी पढ़ें-इन राज्यों में बदलेगा मौसम, बंगाल के साथ यहां भी बारिश के आसार

इसे भी पढ़ें-राहत खत्म! बिहार में अब आग उगलेगी धूप, लू का डबल अटैक

इसे भी पढ़ें-बारिश गई, अब बारी ‘हीट टॉर्चर’ की, बिहार में झुलसाएगी 42 डिग्री की गर्मी

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
31.9 ° C
31.9 °
31.9 °
65%
4.2m/s
100%
सोम
41 °
मंगल
44 °
बुध
44 °
गुरु
44 °
शुक्र
44 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें