🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में बढ़ी गर्मी की मार, अप्रैल में ही जून जैसे हालात, IMD का अलर्ट जारी

Bihar Weather Alert: बिहार में अप्रैल में ही भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है. तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच रहा है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Weather Alert: बिहार में अप्रैल में ही भीषण गर्मी का असर दिखने लगा है. तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच रहा है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Weather Alert: बिहार में अप्रैल के मध्य में ही गर्मी ने तीखा रूप लेना शुरू कर दिया है. तेज धूप और सूखी हवाओं के कारण तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है और कई इलाकों में हालात जून जैसी तपन का अहसास करा रहे हैं. दिन चढ़ते ही सड़कों पर सन्नाटा दिखने लगा है और लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर हो रहे हैं. खासकर दक्षिण बिहार में दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.

पछुआ हवाओं से बढ़ी तपिश, जनजीवन प्रभावित

पिछले कुछ दिनों से चल रही शुष्क पछुआ हवाओं ने गर्मी के असर को और बढ़ा दिया है. इन हवाओं के कारण वातावरण में नमी की कमी हो गई है और तापमान का प्रभाव ज्यादा तीखा महसूस हो रहा है. राजधानी पटना सहित कई जिलों में दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर भीड़ कम दिख रही है.

भभुआ में सबसे ज्यादा गर्मी, तापमान 40 डिग्री के करीब

राज्य में सबसे अधिक तापमान भभुआ में दर्ज किया गया, जहां पारा 39.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह इस सीजन का अब तक का उच्चतम स्तर माना जा रहा है. वहीं जीरादेई में न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जिससे दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर बना हुआ है.

अगले कुछ दिन और बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 से 4 दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है. 16 अप्रैल तक बारिश के कोई संकेत नहीं हैं, जिससे राहत मिलने की संभावना कम है. दोपहर के समय कई जगहों पर हालात लू जैसे बन रहे हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

सीमांचल में हल्की बारिश के आसार

17 अप्रैल को सीमांचल के कुछ जिलों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है. हालांकि इसका असर सीमित क्षेत्रों तक ही रहेगा और पूरे राज्य में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.

18 अप्रैल से लू का खतरा बढ़ेगा

मौसम विभाग ने 18 अप्रैल से दक्षिण और मध्य बिहार के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. पटना, गया, बक्सर, रोहतास और औरंगाबाद जैसे इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है. इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और हीट स्ट्रोक के खतरे को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

इसे भी पढ़ें-इन राज्यों में बदलेगा मौसम, बंगाल के साथ यहां भी बारिश के आसार

इसे भी पढ़ें-राहत खत्म! बिहार में अब आग उगलेगी धूप, लू का डबल अटैक

इसे भी पढ़ें-बारिश गई, अब बारी ‘हीट टॉर्चर’ की, बिहार में झुलसाएगी 42 डिग्री की गर्मी

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
27 ° C
27 °
27 °
89%
3.6m/s
58%
रवि
29 °
सोम
35 °
मंगल
36 °
बुध
35 °
गुरु
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें