इस खबर में क्या है?
Siwan News: सिवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के गड़वार गांव में गुरुवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई. तेज लपटों ने कुछ ही देर में आसपास की झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कुल 9 घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए. आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. धुआं उठता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि पास जाना मुश्किल हो गया.
तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू
स्थानीय लोगों ने प्रशासन को सूचना देने के साथ ही खुद ही आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. मिट्टी, बालू, पानी, झाड़ू और स्थानीय संसाधनों की मदद से ग्रामीणों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया. सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया गया.
नौ परिवारों का सब कुछ हुआ तबाह
इस हादसे में योगेंद्र राजभर, हरेंद्र राजभर, राजेंद्र राजभर, भीम राजभर, अर्जुन राजभर, मनोज राजभर, दिलीप राजभर, कोनू राजभर और अंबेश कुमार चौबे के घर पूरी तरह जल गए. पीड़ितों के अनुसार, आग में नकद, आभूषण, कपड़े, बर्तन, अनाज, लकड़ी और जरूरी कागजात समेत करीब 12 लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई.
जान बचाकर भागे लोग, राहत की उम्मीद
आग फैलते ही सभी परिवार किसी तरह घर छोड़कर बाहर निकले और अपनी जान बचाई. घटना के बाद पीड़ित परिवारों में दहशत और मायूसी का माहौल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे और मदद की मांग की है.
इसे भी पढ़ें-जमुई में जुए के अड्डे पर छापा, 2 शिक्षक समेत चार गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें-पटना में उग्र प्रदर्शन, सड़क पर उतरे लोग, NH-139 किया ब्लॉक; जानें पूरा मामला
इसे भी पढ़ें-बिहार की हाई-रिस्क सड़कों का होगा तकनीकी विश्लेषण, परिवहन विभाग की बड़ी पहल
इसे भी पढ़ें-सीएम बनने के बाद आज पहली दिल्ली यात्रा; सम्राट चौधरी की पीएम मोदी से होगी मुलाकात
इसे भी पढ़ें-कुर्सी संभालते ही सम्राट चौधरी का ऐलान, बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल पर चलेगी सरकार
इसे भी पढ़ें-बिहार में नई जिम्मेदारी के साथ उभरे विजय चौधरी, डिप्टी सीएम बनकर संभाली अहम भूमिका
इसे भी पढ़ें-बिहार में नई सरकार का गठन, सम्राट चौधरी ने संभाली कमान, बने 24वें मुख्यमंत्री

