इस खबर में क्या है?
Samrat Chaudhary: बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधानसभा में अपनी सरकार के पक्ष में विश्वास मत हासिल कर लिया. विशेष सत्र के दौरान एनडीए विधायकों के समर्थन से सरकार ने बहुमत साबित किया. सदन में प्रवेश करते समय मुख्यमंत्री ने विजय संकेत भी दिखाया, जबकि पहले से ही एनडीए खेमे में इसे आसान जीत माना जा रहा था.
स्पीकर ने दी नई सरकार को बधाई
विधानसभा में मतदान और चर्चा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पीकर डॉ. प्रेम कुमार ने नई सरकार को विश्वास मत हासिल करने पर बधाई दी. सदन में पूरी कार्यवाही के दौरान राजनीतिक बयानबाजी और तीखी बहस देखने को मिली.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
‘3C’ को लेकर सीएम का बड़ा बयान
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में पिछले दो दशकों से एनडीए की सरकार काम कर रही है और इस दौरान महिलाओं, किसानों और सुशासन पर लगातार फोकस किया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य बिहार को विकास की दिशा में आगे ले जाना है.
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसी भी हालत में “3C” यानी भ्रष्टाचार, अपराध और कम्युनिज्म से समझौता नहीं करेगी. उनके अनुसार, नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सुशासन की नीति को मजबूत किया गया है और आगे भी यही रुख जारी रहेगा.
तेजस्वी यादव के आरोपों पर तीखा पलटवार
सदन में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता किसी की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं होती. उन्होंने कहा कि वे सभी विधायकों के समर्थन से इस पद पर हैं और लोकतंत्र में जनसमर्थन ही सबसे बड़ा आधार होता है.
सीएम ने यह भी कहा कि अतीत में उनके परिवार को लेकर राजनीतिक विवाद हुए, लेकिन समय के साथ कई चीजें स्पष्ट भी हुईं. उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में कोई किसी की स्थायी राजनीतिक “पाठशाला” नहीं होता.
तेजस्वी यादव ने क्या कहा था?
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदन में सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि चुनाव से पहले ही भाजपा ने अपनी रणनीति तय कर ली होती तो विश्वास मत की स्थिति ही नहीं आती. उन्होंने दावा किया कि चुनावी नारे और राजनीतिक समीकरणों ने सत्ता समीकरण बदल दिए.
तेजस्वी यादव ने यह भी टिप्पणी की थी कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राजनीतिक रूप से पुराने संबंधों से जुड़े रहे हैं, जिस पर सत्ता पक्ष की ओर से कड़ा जवाब दिया गया.
तेजस्वी ने सीएम सम्राट चौधरी के उम्र पर फिर सवाल उठाया
#WATCH पटना, बिहार | बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "बिहार के मुख्यमंत्री होने के नाते, हर किसी को यह जानने का हक है कि उन पर कितने केस चल रहे हैं… लोगों को तो उनकी उम्र भी नहीं पता। लोग किस एफिडेविट पर यकीन करेंगे? pic.twitter.com/qpHN4LXB1p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
बिहार अनोखा राज्य, पांच साल में पांचवीं सरकार- तेजस्वी
#WATCH पटना, बिहार | बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता और RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "विकास के काम के लिए सरकार को स्थिरता की ज़रूरत होती है। लेकिन बिहार एक अनोखा राज्य है, जहां पांच साल में यह पांचवीं सरकार बनी है… हम सम्राट चौधरी को दिल से धन्यवाद देना चाहेंगे कि इलेक्टेड… pic.twitter.com/qSCmuUOSqX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 24, 2026
इसे भी पढ़ें-बिहार में शक्ति परीक्षण की घड़ी, सम्राट सरकार के पास भारी समर्थन, ध्वनि मत से मंजूरी संभव
इसे भी पढ़ें-निशांत कुमार की राज्यव्यापी यात्रा तय, मई से गांव-गांव पहुंचेंगे, जनता से करेंगे मुलाकात
इसे भी पढ़ें-प्रशांत किशोर का बड़ा दावा—बिहार में जल्द खत्म होगी शराबबंदी; आर्थिक संकट की आहट!

