🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,822.17 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,00,818.11 💵 USD / INR : ₹ 95.81 📈 Sensex : 74,545.16 (0.34%) 📊 Nifty 50 : 23,346.75 (-0.29%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,822.17 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,00,818.11 💵 USD / INR : ₹ 95.81 📈 Sensex : 74,545.16 (0.34%) 📊 Nifty 50 : 23,346.75 (-0.29%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Jamui Encounter : छात्रा से बदसलूकी केस का मुख्य आरोपी नंदन यादव एनकाउंटर में घायल, पैर में लगी गोली

Jamui Encounter News : जमुई में छात्रा से बदसलूकी और वीडियो वायरल मामले में पुलिस आरोपी नंदन यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी. कार्रवाई के दौरान पुलिस पर फायरिंग हुई, जिसके बाद जवाबी गोलीबारी में आरोपी के पैर में गोली लगी. मामले की जांच एसआईटी की निगरानी में जारी है.

विज्ञापन

Jamui Encounter News : जमुई में छात्रा से बदसलूकी और वीडियो वायरल मामले में पुलिस आरोपी नंदन यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी. कार्रवाई के दौरान पुलिस पर फायरिंग हुई, जिसके बाद जवाबी गोलीबारी में आरोपी के पैर में गोली लगी. मामले की जांच एसआईटी की निगरानी में जारी है.

विज्ञापन

Jamui Encounter News : जमुई: छात्रा से बदसलूकी और अश्लील वीडियो वायरल मामले में मंगलवार को पुलिस कार्रवाई के दौरान मुठभेड़ हो गई. मुख्य आरोपी नंदन यादव को गिरफ्तार करने पहुंची टीम पर फायरिंग हुई, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी. घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गिरफ्तारी के दौरान बिगड़े हालात

पुलिस के अनुसार, नंदन यादव की गिरफ्तारी के लिए टीम जमुई के मड़वा पहाड़ी इलाके में पहुंची थी. इसी दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी और भागने की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें नंदन यादव के पैर में गोली लगी. इसके बाद उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए भेजा गया.

कब होगा अगला पंचायत चुनाव? CM सम्राट चौधरी ने परिसीमन पर दिया बड़ा अपडेट

कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ हुई थी बदसलूकी

यह मामला 19 सितंबर की शाम का है. 10वीं की छात्रा अपने साथी के साथ कोचिंग से लौट रही थी, तभी कुछ युवकों ने दोनों को घेर लिया. आरोप है कि छात्र के साथ मारपीट की गई, जबकि छात्रा को घसीटकर उसके साथ अश्लील हरकत की गई. आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया था.

वीडियो वायरल होने के बाद तेज हुई कार्रवाई

21 सितंबर को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पीड़ितों का बयान दर्ज कर केस दर्ज किया. अब तक तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ा जा चुका है. इस मामले में कुल सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की नई तारीख जारी, 4 से 10 अक्टूबर तक मौका

SIT कर रही मामले की जांच

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर केएस अनुपम ने मामले में स्पीडी ट्रायल कराने की बात कही है. अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाले 120 से अधिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. मामले की जांच एसडीपीओ दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में गठित एसआईटी कर रही है.

इसे भी पढ़ें-

5 साल में पंचायत कितनी बदली? जनप्रतिनिधियों से होगा विकास का हिसाब, CM सम्राट ने बताया चुनाव का अपडेट
जन सुराज ने खोले 5 पत्ते, तीन सीटों पर अभी सस्पेंस
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
35 ° C
35 °
35 °
53%
2.6m/s
15%
मंगल
34 °
बुध
35 °
गुरु
26 °
शुक्र
24 °
शनि
29 °

अन्य खबरें