इस खबर में क्या है?
Muzaffarpur News : मुजफ्पुरपुर में बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर बाजार के पास शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना के बाद हालात अचानक बिगड़ गए. बाइक और स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा और इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
टक्कर के बाद बढ़ा तनाव
बताया गया कि दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुआवजे को लेकर बहस शुरू हो गई. कुछ ही देर में यह विवाद बढ़कर सड़क जाम तक पहुंच गया और आसपास लोगों की भीड़ जुट गई.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पुलिस की कार्रवाई पर भड़की भीड़
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने के लिए स्कॉर्पियो चालक को हिरासत में ले लिया. हालांकि, इस कार्रवाई से स्थानीय लोग नाराज हो गए और चालक को निर्दोष बताते हुए पुलिस के खिलाफ विरोध करने लगे.
पथराव कर पुलिस को खदेड़ा
विवाद बढ़ने पर भीड़ और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिससे हालात और बिगड़ गए. स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस को पीछे हटना पड़ा और भीड़ ने चालक को हिरासत से छुड़ा लिया.
अतिरिक्त बल के साथ पहुंची पुलिस
घटना के बाद पुलिस टीम अतिरिक्त बल के साथ दोबारा मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को जब्त कर थाने ले गई. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें-बिहार में कनेक्टिविटी की बड़ी छलांग, मुजफ्फरपुर-बरौनी 3000 करोड़ की फोरलेन से घटेगी दूरी
इसे भी पढ़ें-मैठी टोल प्लाजा पर बवाल, वाहन चालकों और कर्मियों में मारपीट, प्रबंधक भी घायल

