विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में कनेक्टिविटी की बड़ी छलांग, मुजफ्फरपुर-बरौनी 3000 करोड़ की फोरलेन से घटेगी दूरी

Bihar Road Project: मुजफ्फरपुर-बरौनी फोरलेन परियोजना को लेकर डीपीआर तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है. मंजूरी के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी. करीब 3000 करोड़ की लागत वाली यह सड़क कनेक्टिविटी बेहतर करेगी और यात्रा दूरी कम करेगी.

विज्ञापन

Bihar Road Project: बिहार में सड़क ढांचे को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है. इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर से बरौनी तक प्रस्तावित फोरलेन सड़क को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है. इस परियोजना का डीपीआर तैयार कर लिया गया है और इसे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मुख्यालय भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि इस रिपोर्ट में कई बार संशोधन किए गए, जिसके बाद इसे अंतिम रूप दिया गया. अब मुख्यालय स्तर पर इसकी जांच के बाद मंजूरी मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, जिससे इस परियोजना के निर्माण का रास्ता साफ हो सकेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मंजूरी मिलते ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

शुरुआती योजना में केवल फोरलेन सड़क निर्माण को शामिल किया गया था, लेकिन बाद में इसमें रामदयालु आरओबी को भी जोड़ा गया. अधिकारियों के अनुसार, मुख्यालय में डीपीआर की तकनीकी जांच और मूल्यांकन के बाद ही अंतिम स्वीकृति दी जाती है. फिलहाल रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गई है. मंजूरी मिलते ही टेंडर जारी किया जाएगा, जिसमें करीब दो महीने का समय लगने की संभावना जताई जा रही है.

करीब 3000 करोड़ की लागत, 100 किमी लंबा प्रोजेक्ट

इस फोरलेन परियोजना पर लगभग 3000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. सड़क की लंबाई करीब 100 किलोमीटर निर्धारित की गई है, जो चांदनी चौक से बरौनी तक बनाई जाएगी. इस सड़क के तैयार होने के बाद बेगूसराय, पूर्णिया और पश्चिम बंगाल की ओर यात्रा करना आसान हो जाएगा. वर्तमान में मुजफ्फरपुर से पूर्णिया जाने के लिए दरभंगा फोरलेन मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दूरी करीब 300 किलोमीटर हो जाती है, लेकिन नई सड़क बनने पर यह दूरी घटकर लगभग 250 किलोमीटर रह जाएगी.

एलिवेटेड स्ट्रक्चर और पुल-पुलिया का प्रावधान

परियोजना के तहत ताजपुर कोल्ड स्टोरेज, मुसरीघरारी और दलसिंहसराय चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर एलिवेटेड संरचना बनाई जाएगी. इसके अलावा 20 से अधिक छोटे-बड़े पुल और पुलिया भी इस योजना में शामिल हैं. इस सड़क के निर्माण से मुजफ्फरपुर जिले के कई प्रखंडों को सीधा लाभ मिलेगा. बेहतर कनेक्टिविटी के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें-बकरी चोरी के शक में युवक को भीड़ ने खंभे से बांधकर पीटा, पुलिस ने बचाया

मौत

इसे भी पढ़ें-मैठी टोल प्लाजा पर बवाल, वाहन चालकों और कर्मियों में मारपीट, प्रबंधक भी घायल

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
33.2 ° C
33.2 °
33.2 °
56%
4.8m/s
78%
बुध
33 °
गुरु
37 °
शुक्र
38 °
शनि
39 °
रवि
38 °

अन्य खबरें