इस खबर में क्या है?
PM Modi Appeal: देश पर वैश्विक संकट और युद्ध के असर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से जिम्मेदारी निभाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हालात से निपटने के लिए लगातार काम कर रही है, लेकिन नागरिकों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है.
तेलंगाना के सिकंदराबाद में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में देशहित को सर्वोपरि रखना होगा और ऐसी आदतें अपनानी होंगी जिससे आर्थिक दबाव कम हो सके.
#WATCH | Secunderabad, Telangana | On the impact of West Asia conflict, Prime Minister Narendra Modi says, "… Gold purchases are another area where foreign exchange is used extensively… In the national interest, we must resolve not to purchase gold for a year, no matter how… https://t.co/lNWTmHlf4q pic.twitter.com/konOsJ7Okp
— ANI (@ANI) May 10, 2026
सोने की खरीद पर रोक लगाने की अपील
प्रधानमंत्री ने कहा कि सोने के आयात में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है. ऐसे में देशहित को ध्यान में रखते हुए लोगों को कम से कम एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने का संकल्प लेना चाहिए, चाहे परिवार में शादी-ब्याह या अन्य कार्यक्रम ही क्यों न हों.
उन्होंने कहा कि अगर देशवासी इस तरह का छोटा-सा त्याग करेंगे तो इससे विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम होगा और देश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी.
पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने पर जोर
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पेट्रोल, डीजल और गैस के सीमित उपयोग की भी अपील की. उन्होंने कहा कि युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन और उर्वरकों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर भारत समेत कई देशों पर पड़ रहा है.
उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन प्रभावित होने से चुनौतियां और बढ़ गई हैं. ऐसे समय में लोगों को जरूरत के हिसाब से ही पेट्रोलियम उत्पादों का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि आयात पर निर्भरता कम हो और विदेशी मुद्रा की बचत हो सके.
संकट से निपटने में जनता की भूमिका अहम
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार हर संभव कदम उठा रही है ताकि आम लोगों पर युद्ध और वैश्विक आर्थिक संकट का असर कम से कम पड़े. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि देश को मजबूत बनाने के लिए नागरिकों को भी सहयोग करना होगा और संसाधनों का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें-विजय के शपथ से पहले परिवार में खुशी का माहौल, मां ने बताया मदर्स डे का खास तोहफा
इसे भी पढ़ें-घर से रवाना हुए विजय, आज सुबह 10 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल गांधी रहेंगे मौजूद

