विज्ञापन

वायरल वीडियो

PM Modi : युद्ध के असर से बचने के लिए संयम बरतें, 1 साल तक सोना न खरीदने की अपील

PM Modi Appeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से आर्थिक संयम बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि युद्ध और वैश्विक संकट का असर कम करने के लिए जनता की भागीदारी जरूरी है. पीएम ने एक साल तक सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल बचाने का संकल्प लेने को कहा.

विज्ञापन

PM Modi Appeal: देश पर वैश्विक संकट और युद्ध के असर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से जिम्मेदारी निभाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हालात से निपटने के लिए लगातार काम कर रही है, लेकिन नागरिकों की भागीदारी भी बेहद जरूरी है.

तेलंगाना के सिकंदराबाद में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में देशहित को सर्वोपरि रखना होगा और ऐसी आदतें अपनानी होंगी जिससे आर्थिक दबाव कम हो सके.

सोने की खरीद पर रोक लगाने की अपील

प्रधानमंत्री ने कहा कि सोने के आयात में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है. ऐसे में देशहित को ध्यान में रखते हुए लोगों को कम से कम एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने का संकल्प लेना चाहिए, चाहे परिवार में शादी-ब्याह या अन्य कार्यक्रम ही क्यों न हों.

उन्होंने कहा कि अगर देशवासी इस तरह का छोटा-सा त्याग करेंगे तो इससे विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव कम होगा और देश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी.

पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने पर जोर

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में पेट्रोल, डीजल और गैस के सीमित उपयोग की भी अपील की. उन्होंने कहा कि युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन और उर्वरकों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर भारत समेत कई देशों पर पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन प्रभावित होने से चुनौतियां और बढ़ गई हैं. ऐसे समय में लोगों को जरूरत के हिसाब से ही पेट्रोलियम उत्पादों का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि आयात पर निर्भरता कम हो और विदेशी मुद्रा की बचत हो सके.

संकट से निपटने में जनता की भूमिका अहम

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार हर संभव कदम उठा रही है ताकि आम लोगों पर युद्ध और वैश्विक आर्थिक संकट का असर कम से कम पड़े. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि देश को मजबूत बनाने के लिए नागरिकों को भी सहयोग करना होगा और संसाधनों का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें-विजय के शपथ से पहले परिवार में खुशी का माहौल, मां ने बताया मदर्स डे का खास तोहफा

इसे भी पढ़ें-घर से रवाना हुए विजय, आज सुबह 10 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल गांधी रहेंगे मौजूद

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.3 ° C
37.3 °
37.3 °
40%
3.1m/s
91%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
39 °
रवि
37 °

अन्य खबरें