विज्ञापन

वायरल वीडियो

Video : विजय के शपथ से पहले परिवार में खुशी का माहौल, मां ने बताया मदर्स डे का खास तोहफा

tamilnadu cm oath : विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले उनके परिवार में खुशी का माहौल है. मां, पिता और रिश्तेदारों ने इस पल को बेहद खास और भावनात्मक बताया. परिवार ने इसे विजय की मेहनत और जनता के आशीर्वाद का परिणाम बताया.

विज्ञापन

tamilnadu cm oath : विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ को लेकर उनके परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. उनकी मां शोभा चंद्रशेखर ने इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह दिन उनके लिए बेहद खास है और आज मदर्स डे होने की वजह से यह खुशी और भी बढ़ गई है. उन्होंने इसे एक तरह का “मदर्स डे गिफ्ट” बताया.

चेन्नई में मौजूद विजय की कजिन विमला ब्रिटो ने भी परिवार की ओर से खुशी व्यक्त की और कहा कि पूरे परिवार में उत्साह का माहौल है. उन्होंने समर्थकों और जनता का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय जनता के लिए बेहतर काम करेंगे. उनका यह बयान और वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया गया है.

टीवीके प्रमुख विजय की एक अन्य परिजन ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि परिवार को इस उपलब्धि पर गर्व है और यह सब भगवान और तमिलनाडु की जनता के आशीर्वाद का परिणाम है.

वहीं, विजय के पिता एस. ए. चंद्रशेखर ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने बताया कि वे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे हैं और अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनते देखना उनके जीवन का बेहद खास पल है, जिसे वे पूरी तरह से एंजॉय करेंगे.

इसे भी पढ़ें-घर से रवाना हुए विजय, आज सुबह 10 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, राहुल गांधी रहेंगे मौजूद

इसे भी पढ़ें-तमिलनाडु में TVK के लिए बहुमत का रास्ता खुला, कांग्रेस के बाद वाम दलों ने दिया समर्थन

इसे भी पढ़ें-TVK सरकार गठन की दौड़ तेज, विजय की राज्यपाल से दूसरी मुलाकात के बाद बढ़ी सियासी हलचल

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.2 ° C
37.2 °
37.2 °
40%
2.7m/s
89%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
40 °
रवि
39 °

अन्य खबरें