🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,395.01 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,88,806.36 💵 USD / INR : ₹ 96.32 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,29,395.01 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,88,806.36 💵 USD / INR : ₹ 96.32 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.85%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : हाईटेंशन तार की चपेट में आई किशोरी, हालत नाजुक

Bhagalpur News: भागलपुर के सुल्तानगंज में बिजली विभाग की अनदेखी से डेढ़ साल से गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 14 साल की किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई. ग्रामीणों ने विभाग पर बार-बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Bhagalpur News: भागलपुर के सुल्तानगंज में बिजली विभाग की अनदेखी से डेढ़ साल से गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 14 साल की किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई. ग्रामीणों ने विभाग पर बार-बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत मसदी पंचायत के शिवनंदनपुर विंद टोला में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां वहियार में पिछले डेढ़ साल से गिरे 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोरी वीणा कुमारी गंभीर रूप से झुलस गई. घायल युवती शिवनंदनपुर निवासी चमन बिंद की पुत्री है. घटना के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सुल्तानगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है.
​स्थानीय ग्रामीणों और मसदी मुखिया प्रतिनिधि सुभाष यादव ने बताया कि खेत के पास यह हाईटेंशन तार करीब डेढ़ साल से लावारिस हालत में जमीन पर गिरा हुआ था. इस संबंध में ग्रामीणों ने बिजली विभाग को कई बार लिखित आवेदन देकर तार ठीक करने की गुहार लगाई थी. विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल भी की थी, लेकिन इसके बावजूद तार को दुरुस्त नहीं किया गया. विभाग की इसी अनदेखी के कारण आज यह बड़ा हादसा हो गया. ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है और उन्होंने चेतावनी दी है कि विभाग की सुस्ती के कारण क्षेत्र में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है और इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

इसे भी पढ़ें-लैलख गांव में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार, हथियार व जेवर बरामद

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
broken clouds
26.8 ° C
26.8 °
26.8 °
80%
2.6m/s
68%
गुरु
27 °
शुक्र
33 °
शनि
33 °
रवि
33 °
सोम
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें