🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Purnia : पूर्णिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और कारतूस के साथ 2 युवक गिरफ्तार

Purnia News : पूर्णिया में पुलिस ने गश्ती के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा है. तलाशी में उनके पास से पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए. दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर आगे की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Purnia News : पूर्णिया में पुलिस ने गश्ती के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा है. तलाशी में उनके पास से पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए. दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर आगे की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Purnia News : पूर्णिया जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. केनगर थाना क्षेत्र में गश्ती कर रही पुलिस टीम ने बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं.

पुलिस को देखकर भागने लगे युवक

जानकारी के मुताबिक केनगर थाना पुलिस नियमित पेट्रोलिंग पर निकली थी. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक संदिग्ध हालत में आते दिखाई दिए. पुलिस टीम को देखते ही दोनों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने तुरंत घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया.

तलाशी में मिला पिस्टल और जिंदा कारतूस

पकड़े गए दोनों युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक पिस्टल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए. इसके अलावा पुलिस ने दो मोबाइल फोन और एक बाइक भी जब्त की है.

बरामद हथियार के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाया गया था और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था.

अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार युवकों की पहचान केनगर थाना क्षेत्र के रिकाबगंज निवासी गौरव कुमार और मधुबनी थाना क्षेत्र के कौशिक नगर डीएवी चौक निवासी ज्योति प्रकाश के रूप में हुई है.

आगे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है. दोनों आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड और उनके संपर्कों की भी पड़ताल की जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उनका किसी बड़े आपराधिक नेटवर्क से संबंध तो नहीं है.

इसे भी पढ़ें-आग बुझाने के दौरान हादसा, 14 वर्षीय बच्चे की गई जान

इसे भी पढ़ें-पूर्णिया में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, टेंट व्यवसायी को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
29 ° C
29 °
29 °
89%
2.6m/s
100%
रवि
35 °
सोम
34 °
मंगल
34 °
बुध
34 °
गुरु
34 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें