🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,274.91 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,447.75 💵 USD / INR : ₹ 96.33 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Muzaffarpur : पुलिस से बचकर भाग रहा शराब तस्कर हादसे का शिकार, पैर टूटने के बाद गिरफ्तार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान शराब तस्कर भागने की कोशिश में घायल हो गया. स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरने से आरोपी का पैर टूट गया. पुलिस ने उसके पास से विदेशी शराब बरामद कर गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान शराब तस्कर भागने की कोशिश में घायल हो गया. स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरने से आरोपी का पैर टूट गया. पुलिस ने उसके पास से विदेशी शराब बरामद कर गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में शराब तस्करी से जुड़े एक पुराने आरोपी को पुलिस ने नाटकीय तरीके से गिरफ्तार किया है. मिठनपुरा थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया. स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने मौके से उसे शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया.

चेकिंग देख भागने लगा आरोपी

घटना सोमवार रात की बताई जा रही है. मिठनपुरा पुलिस बीएमपी-06 चौक के पास वाहन जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान पुलिस की नजर स्कूटी सवार एक युवक पर पड़ी. जांच से बचने के लिए उसने अचानक स्कूटी मोड़कर तेज रफ्तार में भागने की कोशिश की.

भागने के दौरान स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और युवक सड़क पर गिर पड़ा. हादसे में उसका पैर टूट गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया.

शराब की खेप के साथ पकड़ा गया

पुलिस जांच में आरोपी की पहचान राजा उर्फ रौशन के रूप में हुई है, जो भारत माता चौक इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है. तलाशी के दौरान उसके पास से 14 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद की गई.

घायल होने के कारण पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका उपचार चल रहा है.

पहले भी छह बार जा चुका है जेल

मिठनपुरा थाना पुलिस के अनुसार आरोपी शराब कारोबार से जुड़ा पुराना धंधेबाज है और शराबबंदी कानून के तहत छह बार जेल जा चुका है. इसके बावजूद वह लगातार शराब की होम डिलीवरी के धंधे में सक्रिय था.

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें-प्रॉपर्टी टैक्स से नक्शा पास तक सब ऑनलाइन, 120 करोड़ की डिजिटल योजना मंजूर

इसे भी पढ़ें-मोबाइल हैक कर 5 दिनों में 33 ट्रांजैक्शन, किसान के खाते से ₹2.34 लाख गायब

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
28 ° C
28 °
28 °
69%
2.6m/s
0%
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
32 °
बुध
33 °
गुरु
32 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें