🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,234.81 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,234.99 💵 USD / INR : ₹ 96.20 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,28,234.81 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,87,234.99 💵 USD / INR : ₹ 96.20 📈 Sensex : 71,909.70 (-0.79%) 📊 Nifty 50 : 22,421.95 (-0.88%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Patna : 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए हजारों आवेदन, संख्या 37 हजार के पार

Patna News : BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. पहले सप्ताह में 37 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1230 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

विज्ञापन

Patna News : BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. पहले सप्ताह में 37 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1230 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

विज्ञापन

Patna News : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में धीरे-धीरे उत्साह बढ़ने लगा है. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के पहले सप्ताह में ही हजारों उम्मीदवारों ने फॉर्म भर दिया है. आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार शाम तक 37 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके थे.

पहले सप्ताह में 37 हजार से ज्यादा आवेदन

बीपीएससी की ओर से सात मई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी. आयोग के मुताबिक मंगलवार शाम सात बजे तक कुल 37,143 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके थे. हालांकि पिछले वर्षों के आंकड़ों को देखें तो आवेदन की रफ्तार फिलहाल धीमी मानी जा रही है.

इसे भी पढ़ें-पटना में बनेगा फाइव स्टार ताज होटल, बांकीपुर बस स्टैंड को किया जाएगा शिफ्ट; पर्यटन मंत्री ने क्या कहा?

विशेषज्ञों का अनुमान है कि अंतिम तारीख नजदीक आते-आते आवेदन संख्या तेजी से बढ़ सकती है और कुल आवेदन चार से पांच लाख तक पहुंच सकते हैं.

1230 पदों पर होगी नियुक्ति

इस संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के जरिए कुल 1230 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इनमें बिहार प्रशासनिक सेवा समेत विभिन्न संयुक्त संवर्ग सेवाओं के पद शामिल हैं. आयोग के अनुसार 22 अलग-अलग सेवाओं में कुल 1077 पदों पर बहाली की जाएगी.

इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियां होंगी, जिनमें:

  • बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) – 20 पद
  • वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी – 20 पद
  • अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी – 101 पद

शामिल हैं.

31 मई तक भरे जाएंगे फॉर्म

आवेदन की प्रक्रिया 31 मई तक जारी रहेगी. अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आयोग ने उम्मीदवारों को अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा करने की सलाह दी है.

जुलाई में हो सकती है परीक्षा

बीपीएससी की ओर से जारी संभावित परीक्षा कैलेंडर के अनुसार 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई को किया जा सकता है. हालांकि आयोग की तरफ से अंतिम परीक्षा तिथि को लेकर विस्तृत अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-दानापुर में चोरों ने काटा सिग्नल केबल, दिल्ली-हावड़ा मुख्य लाइन पर घंटों प्रभावित रहीं ट्रेनें

इसे भी पढ़ें-पटना के सरकारी स्कूलों में खेल मैदान योजना फेल! लाखों खर्च के बाद भी बदहाल हैं ग्राउंड

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
✉ HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
few clouds
26.3 ° C
26.3 °
26.3 °
77%
2.3m/s
20%
शुक्र
26 °
शनि
32 °
रवि
33 °
सोम
33 °
मंगल
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें