विज्ञापन

वायरल वीडियो

गोड्डा में 3 साल की बच्ची की हत्या से सनसनी, बोरे में मिला शव; 2 युवक हिरासत में

Godda News: गोड्डा के मकुंदी दिकवानी गांव में मासूम बच्ची की हत्या से हड़कंप मच गया. लापता बच्ची का शव बोरे में मिलने के बाद ग्रामीण भड़क उठे. पुलिस ने दो घायल आरोपियों को अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Godda News: गोड्डा जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित मकुंदी दिकवानी गांव में तीन वर्षीय बच्ची की हत्या की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. गुरुवार दोपहर से लापता बच्ची का शव देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया. घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और दो युवकों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी गई. पुलिस ने दोनों को भीड़ से निकालकर अस्पताल पहुंचाया है.

घर के बाहर खेलते समय लापता हुई थी बच्ची

मृत बच्ची की पहचान गांव निवासी रमेश सोरेन की बेटी निशा सोरेन के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक गुरुवार दोपहर वह घर के पास खेल रही थी, तभी अचानक गायब हो गई. काफी देर तक तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला.

इसके बाद परिजन और गांव के लोग अलग-अलग जगहों पर बच्ची की खोज में जुट गए. देर शाम तक पूरा गांव बच्ची की तलाश में लगा रहा.

ग्रामीणों को युवक पर हुआ शक

तलाशी के दौरान ग्रामीणों की नजर गांव के ही एक युवक पर पड़ी, जो बोरी लेकर जाता दिखाई दिया. उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर लोगों ने उसे रोक लिया. जब बोरे की जांच की गई तो उसमें बच्ची का शव मिलने से लोग सन्न रह गए.

घटना सामने आते ही गांव में तनाव फैल गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.

दो युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई

ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद युवक प्रेम मुर्मू को पकड़ लिया और गुस्से में उसकी पिटाई कर दी. इसी दौरान पूछताछ में एक अन्य युवक जर्मन सोरेन का नाम सामने आने की बात कही जा रही है. इसके बाद लोगों ने दूसरे युवक को भी पकड़ लिया और उसके साथ भी मारपीट की.

मारपीट में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस टीम गांव पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने घायल दोनों युवकों को ग्रामीणों के बीच से निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.

वहीं बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क बनी हुई है.

हत्या के कारणों की जांच जारी

थाना प्रभारी Anand Kumar Saha ने बताया कि मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. दोनों मृत बच्ची के पड़ोसी बताए जा रहे हैं.

पुलिस का कहना है कि हत्या किन कारणों से की गई, इसका पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें-झारखंड में बालू कारोबार पर सख्ती, बिना चालान पकड़े गये तो देना होगा 5 लाख का जुर्माना

इसे भी पढ़ें-मेदिनीनगर में अब सिलेंडर का झंझट खत्म! घर-घर पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस

इसे भी पढ़ें-वरमाला के बाद शादी में मचा बवाल, मंडप से पहले लापता हुई दुल्हन; खाली हाथ लौटी बारात

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
37.2 ° C
37.2 °
37.2 °
40%
2.7m/s
89%
बुध
37 °
गुरु
39 °
शुक्र
39 °
शनि
40 °
रवि
39 °

अन्य खबरें