Muzaffarpur news: मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने बेहद कम समय में खुलासा कर दिया है. विष्णुपुर मेहसी स्थित केंद्र संख्या-4 में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है.
घटना शुक्रवार रात की है, जब आंगनवाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर अज्ञात लोगों ने अंदर रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया. शनिवार को केंद्र की सेविका निर्मला देवी ने पियर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया कि केंद्र से बच्चों के उपयोग की सामग्री और कई जरूरी सामान चोरी हो गए हैं.
एलसीडी टीवी से लेकर राशन तक चोरी
चोरी की गई वस्तुओं में एलसीडी टीवी, पंखा, गैस सिलेंडर, चूल्हा और बाल्टी शामिल हैं. इसके अलावा बच्चों के लिए रखा गया राशन भी चोरों ने ले लिया, जिसमें चावल, तेल, मसाला, दाल, दूध और चीनी जैसी चीजें शामिल थीं.
पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की. तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रविवार को विष्णुपुर इलाके से बंगाही निवासी कुंदन कुमार को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से आंगनवाड़ी केंद्र से चोरी किए गए कई सामान भी बरामद हुए.
पूछताछ में अन्य लोगों के नाम सामने आए
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि इस घटना में उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे. इसके बाद पुलिस ने आगे की जांच तेज कर दी है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है. साथ ही बाकी चोरी हुए सामान की बरामदगी के प्रयास भी किए जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें-मुजफ्फरपुर में चोर गिरोह का खुलासा, 40 लाख के जेवरात बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें-स्कूल जाते वक्त छात्रा लापता, पिता को आया कॉल— ‘मैं जंगल में हूं’, मुजफ्फरपुर में हड़कंप
इसे भी पढ़ें-डिजिटल सेवा केंद्र की आड़ में फर्जी दस्तावेज बनाने वाला गिरफ्तार, साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई
इसे भी पढ़ें-मुजफ्फरपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी नागेंद्र सहनी गिरफ्तार, कई मामलों में था फरार

