🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,564.49 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,99,273.86 💵 USD / INR : ₹ 95.61 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

मुजफ्फरपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी नागेंद्र सहनी गिरफ्तार, कई मामलों में था फरार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टॉप-10 वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. कांटी इलाके से पकड़े गए आरोपी पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में STF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टॉप-10 वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. कांटी इलाके से पकड़े गए आरोपी पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले में बिहार एसटीएफ ने एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन को अंजाम देते हुए लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी नागेंद्र सहनी को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई कांटी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जहां टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद इलाके में पुलिस की इस सफलता की चर्चा तेज हो गई है.

गुप्त सूचना पर STF ने बिछाया जाल

सूत्रों के मुताबिक एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि वांछित अपराधी नागेंद्र सहनी कांटी इलाके में छिपा हुआ है. इसके बाद विशेष टीम ने तुरंत रणनीति बनाते हुए इलाके की निगरानी बढ़ाई और मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया. आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था.

डकैती और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज

गिरफ्तार आरोपी नागेंद्र सहनी कांटी थाना क्षेत्र के कांटी कोठिया गांव का रहने वाला है और उसके पिता स्वर्गीय रामबली सहनी बताए जाते हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार उसके खिलाफ डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं. वह मीनापुर थाना कांड संख्या 543/17 में मुख्य आरोपी के रूप में वांछित था.

मोबाइल बरामद, नेटवर्क की जांच तेज

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है. फिलहाल STF और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. इस गिरफ्तारी को पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ें-बाघ एक्सप्रेस में जल्द मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, पुराने कोचों की जगह लगेंगे LHB रैक

इसे भी पढ़ें-मुजफ्फरपुर में पिकअप चालक से मारपीट और लूट, एक आरोपी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें-बिहार में गर्मी बढ़ते ही पशुओं के लिए सरकार अलर्ट, गांवों में सुधारी जाएगी पानी की व्यवस्था

इसे भी पढ़ें-सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: बिहार के 5 जिलों में ग्रामीण SP की होगी तैनाती

इसे भी पढ़ें-महिला अपराध पर DGP का सख्त संदेश, पुलिसकर्मियों को दी चेतावनी—वर्दी रौब के लिए नहीं

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
32 ° C
32 °
32 °
74%
4.1m/s
93%
शनि
32 °
रवि
35 °
सोम
31 °
मंगल
31 °
बुध
33 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें