इस खबर में क्या है?
San Diego Mosque Shooting: अमेरिका के सैन डिएगो शहर में एक मस्जिद के पास हुई हिंसक गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फायरिंग की यह घटना शहर के बड़े इस्लामिक धार्मिक केंद्र के बाहर हुई, जहां कई लोगों को गोली लगी. घटना में कुल पांच लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया.
Three adult men, one of whom was a security guard, were killed in a shooting at the Islamic Center of San Diego on Monday, local police said.
— ABC News (@ABC) May 18, 2026
Two suspects are also dead, police said. All children who were at the center are safe.https://t.co/L70fOeVDiN pic.twitter.com/LZbZMrXZkN
मस्जिद के पास वाहन में मिले दो संदिग्धों के शव
घटना के कुछ समय बाद पुलिस को मस्जिद के नजदीक खड़ी एक गाड़ी से दो युवकों के शव मिले. अधिकारियों के अनुसार दोनों की उम्र करीब 17 और 19 वर्ष बताई जा रही है. शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि दोनों ने खुद को गोली मारी हो सकती है. पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
सैन डिएगो पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मस्जिद परिसर के अंदर मौजूद बच्चे और अन्य लोग सुरक्षित हैं. घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई.
Kids being evacuated from the Mosque in San Diego after the shooting today pic.twitter.com/rSP9znG1II
— Hussein Mizoury (@husseinmizoury) May 18, 2026
जांच में सामने आए नफरत से जुड़े संकेत
जांच एजेंसियों को घटनास्थल और संदिग्धों से जुड़े कुछ ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे यह मामला नफरत फैलाने वाली मानसिकता से जुड़ा हो सकता है. अधिकारियों के मुताबिक एक संदिग्ध अपने घर से हथियार लेकर निकला था और पीछे कुछ लिखित नोट भी मिला है. जांच के दौरान हथियार पर आपत्तिजनक और घृणा से जुड़े शब्द भी पाए गए हैं.
इसी वजह से एजेंसियां इस मामले को संभावित हेट क्राइम के नजरिए से भी देख रही हैं. हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच की बात कही है.

एफबीआई और स्थानीय एजेंसियां कर रहीं जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए संघीय जांच एजेंसी एफबीआई भी मामले की जांच में शामिल हो गई है. अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के पीछे केवल दो लोग थे या किसी बड़े नेटवर्क की भी भूमिका हो सकती है.
सुरक्षा एजेंसियों ने मस्जिद और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है. स्थानीय प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है.
इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
घटना के बाद समुदाय के लोगों में डर और तनाव का माहौल देखा गया. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ और जानकारियां सामने लाई जाएंगी.
इसे भी पढ़ें-ट्रंप के चीन पहुंचने पर उपराष्ट्रपति ने किया स्वागत, रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश
इसे भी पढ़ें-गोली चलने की खबर से व्हाइट हाउस डिनर में हड़कंप, ट्रंप समेत कई नेता सुरक्षा घेरे में बाहर
इसे भी पढ़ें-होर्मुज में अमेरिकी युद्धपोतों पर खाने की कमी के दावे, रक्षा सचिव ने दी सफाई

