🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,538.44 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,95,081.27 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 77,235.46 (-0.99%) 📊 Nifty 50 : 24,154.90 (-0.55%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,538.44 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,95,081.27 💵 USD / INR : ₹ 95.82 📈 Sensex : 77,235.46 (-0.99%) 📊 Nifty 50 : 24,154.90 (-0.55%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

अमेरिका के सैन डिएगो की बड़ी मस्जिद के पास खूनी हमला, 2 हमलावरों समेत 5 लोगों की मौत

San Diego Mosque Shooting: अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. फायरिंग में कई लोगों की मौत हुई, जबकि पुलिस को पास में दो संदिग्ध मृत अवस्था में मिले. घटना के बाद एफबीआई और स्थानीय एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है.

विज्ञापन

San Diego Mosque Shooting: अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई. फायरिंग में कई लोगों की मौत हुई, जबकि पुलिस को पास में दो संदिग्ध मृत अवस्था में मिले. घटना के बाद एफबीआई और स्थानीय एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है.

विज्ञापन

San Diego Mosque Shooting: अमेरिका के सैन डिएगो शहर में एक मस्जिद के पास हुई हिंसक गोलीबारी की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फायरिंग की यह घटना शहर के बड़े इस्लामिक धार्मिक केंद्र के बाहर हुई, जहां कई लोगों को गोली लगी. घटना में कुल पांच लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया.

मस्जिद के पास वाहन में मिले दो संदिग्धों के शव

घटना के कुछ समय बाद पुलिस को मस्जिद के नजदीक खड़ी एक गाड़ी से दो युवकों के शव मिले. अधिकारियों के अनुसार दोनों की उम्र करीब 17 और 19 वर्ष बताई जा रही है. शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि दोनों ने खुद को गोली मारी हो सकती है. पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

सैन डिएगो पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मस्जिद परिसर के अंदर मौजूद बच्चे और अन्य लोग सुरक्षित हैं. घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई.

जांच में सामने आए नफरत से जुड़े संकेत

जांच एजेंसियों को घटनास्थल और संदिग्धों से जुड़े कुछ ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे यह मामला नफरत फैलाने वाली मानसिकता से जुड़ा हो सकता है. अधिकारियों के मुताबिक एक संदिग्ध अपने घर से हथियार लेकर निकला था और पीछे कुछ लिखित नोट भी मिला है. जांच के दौरान हथियार पर आपत्तिजनक और घृणा से जुड़े शब्द भी पाए गए हैं.

इसी वजह से एजेंसियां इस मामले को संभावित हेट क्राइम के नजरिए से भी देख रही हैं. हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच की बात कही है.

अमेरिका के सैन डिएगो की बड़ी मस्जिद के पास खूनी हमला, 2 हमलावरों समेत 5 लोगों की मौत San Diego Mosque Shooting

एफबीआई और स्थानीय एजेंसियां कर रहीं जांच

घटना की गंभीरता को देखते हुए संघीय जांच एजेंसी एफबीआई भी मामले की जांच में शामिल हो गई है. अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के पीछे केवल दो लोग थे या किसी बड़े नेटवर्क की भी भूमिका हो सकती है.

सुरक्षा एजेंसियों ने मस्जिद और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिया है. स्थानीय प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है.

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

घटना के बाद समुदाय के लोगों में डर और तनाव का माहौल देखा गया. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और जांच पूरी होने तक संयम बनाए रखने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ और जानकारियां सामने लाई जाएंगी.

इसे भी पढ़ें-ट्रंप के चीन पहुंचने पर उपराष्ट्रपति ने किया स्वागत, रिश्तों को नई दिशा देने की कोशिश

इसे भी पढ़ें-गोली चलने की खबर से व्हाइट हाउस डिनर में हड़कंप, ट्रंप समेत कई नेता सुरक्षा घेरे में बाहर

इसे भी पढ़ें-होर्मुज में अमेरिकी युद्धपोतों पर खाने की कमी के दावे, रक्षा सचिव ने दी सफाई

विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
few clouds
27 ° C
27 °
27 °
89%
4.1m/s
14%
बुध
33 °
गुरु
37 °
शुक्र
34 °
शनि
36 °
रवि
35 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें