विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : घर में इन्वर्टर का करंट लगने से बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर की मौत

Bhagalpur News : भागलपुर बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर मो. मोज्जमिल आजम की करंट लगने से मौत हो गयी. वह बेटे को डॉक्टर दिखाने के लिए छुट्टी लेकर पटना पालीगंज स्थित घर गये थे. घर में इन्वर्टर से करंट लगने के बाद यह हादसा हुआ.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर की पटना में संदिग्ध हादसे में मौत हो गयी. नाथनगर विद्युत सब डिवीजन के चंपानगर सेक्शन में कार्यरत जूनियर इंजीनियर मो. मोज्जमिल आजम अपने घर पालीगंज गये हुए थे, जहां इन्वर्टर के संपर्क में आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया. घटना के बाद उन्हें बचाने की कोशिश की गयी, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी. इस घटना से बिजली विभाग में मातम पसरा हुआ है.

बताया गया कि मो. मोज्जमिल आजम ने विभाग से एक दिन की छुट्टी ली थी. हाल ही में उनके घर पुत्र का जन्म हुआ था. नवजात बच्चे की तबीयत दिखाने के लिए वह पटना के पालीगंज स्थित अपने आवास गये थे. विभागीय अधिकारियों के अनुसार उन्हें गुरुवार को वापस ड्यूटी पर लौटना था, लेकिन बुधवार रात ही हादसा हो गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

रात में हुआ हादसा

बिजली विभाग में नाथनगर विद्युत सब डिवीजन के असिस्टेंट इंजीनियर स्वर्णिम कुमार के अनुसार बुधवार देर रात घर में लगे इन्वर्टर के कारण उन्हें करंट लगा. घटना के बाद परिवार के लोग घबरा गये. सूचना मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी गयी. गुरुवार सुबह उनकी मौत की खबर भागलपुर पहुंची, जिसके बाद सहकर्मियों में शोक फैल गया.

विभाग में शोक की लहर

असिस्टेंट इंजीनियर के अनुसार मो. मोज्जमिल आजम काफी मिलनसार और जिम्मेदार अधिकारी थे. उन्होंने छुट्टी लेते समय कहा था कि बच्चे को डॉक्टर से दिखाकर जल्द लौट आयेंगे. उनके असामयिक निधन से विभाग को बड़ी क्षति हुई है.

पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गये

मो. मोज्जमिल आजम अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. अचानक हुई इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है.

इसे भी पढ़ें- गंगा नदी के बीच खराब हुई नाव, SDRF ने किया रेस्क्यू

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में बड़ी कार्रवाई, विदेशी शराब जब्त, पंजाब के 2 आरोपी गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

इसे भी पढ़ें-Video. विक्रमशिला सेतु के टूटे हिस्से पर लॉन्च हुआ बेली ब्रिज, अब जल्द बहाल होगा आवागमन

इसे भी पढ़ें-लोहिया पुल पर दिनदहाड़े झपटमारी, आरोपी को पकड़कर पीटा

इसे भी पढ़ें- टहलने निकली चेंबर पूर्व अध्यक्ष की पत्नी से बदमाशों ने छीनी सोने की चेन

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
30.8 ° C
30.8 °
30.8 °
69%
7.2m/s
98%
सोम
31 °
मंगल
34 °
बुध
36 °
गुरु
36 °
शुक्र
36 °

अन्य खबरें