विज्ञापन

वायरल वीडियो

दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में अभी जारी रहेगी भीषण लू

Weather Forecast: देश के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, तेज हवा और आंधी का असर देखने को मिल सकता है. दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं राजस्थान के कई हिस्सों में अभी भी भीषण लू का दौर जारी रहने की संभावना है.

Weather Forecast:देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है. मौसम विभाग ने उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जतायी है. वहीं राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप अभी जारी रहने का अनुमान है.

यूपी में कई दिनों तक बारिश और तेज हवा के आसार

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 से 31 मई तक और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 से 31 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आंधी का अलर्ट

29 मई को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम अचानक बदल सकता है. विभाग ने तेज आंधी और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है.

  • हवा की रफ्तार 80 से 90 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है.
  • कुछ इलाकों में 100 किमी प्रति घंटा तक तेज झोंके चलने की आशंका.

दिल्ली में तीन दिन बदला रहेगा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी में 28 से 30 मई तक बादल छाये रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जतायी गयी है.

  • 28 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार.
  • शाम और रात में हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.
  • 29 और 30 मई को भी गरज-चमक और बूंदाबांदी का दौर जारी रह सकता है.
  • तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद.

मध्य भारत में भी असर

मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 28 मई से 1 जून तक मौसम बदला रह सकता है. पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 28 से 31 मई तक बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है.

छत्तीसगढ़ में 28 मई से 2 जून तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. यहां भी 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा में भी बदलेगा मौसम

  • मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में 28 मई, 1 जून और 2 जून को बारिश की संभावना.
  • गुजरात में 30 मई से 2 जून तक मौसम सक्रिय रह सकता है.
  • गोवा और कोंकण क्षेत्र में 1 और 2 जून को बारिश के आसार.

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान जताया है.

  • नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 मई को बारिश और तेज हवा की संभावना.
  • अरुणाचल प्रदेश में 1 और 2 जून को भारी बारिश का अनुमान.
  • असम और मेघालय में 2 जून को कुछ जगहों पर तेज बारिश हो सकती है.

दक्षिण भारत में भी सक्रिय रहेगा मानसूनी सिस्टम

तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और आंतरिक कर्नाटक में 28 मई से 2 जून तक मौसम बदला रहेगा.

इसके अलावा तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 28 से 31 मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है.

राजस्थान में अभी नहीं मिलेगी राहत

राजस्थान के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप बना हुआ है. श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक भीषण लू जारी रहने की संभावना जतायी है.

27 और 28 मई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी.

बीकानेर, कोटा और शेखावाटी में तापमान 46 से 47 डिग्री तक रह सकता है.

पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में पारा 48 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान.

इसे भी पढ़ें-बिहार में कहीं लू तो कहीं बारिश-आंधी का कहर, कई जिलों में अलर्ट

इसे भी पढ़ें-बिहार में मौसम का दिखेगा रौद्र रूप, 19 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
mist
24 ° C
24 °
24 °
88%
1.5m/s
20%
Fri
28 °
Sat
41 °
Sun
42 °
Mon
42 °
Tue
42 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here