विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में कब तक दस्तक देगा मानसून?, IMD ने दी राहत भरी अपडेट

Monsoon In Bihar: बिहार में मानसून को लेकर मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी दी है. दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार 15 जून से पहले राज्य में प्रवेश कर सकता है. वहीं लू और हीटवेव से भी लोगों को राहत मिलने की संभावना जताई गई है.

Monsoon In Bihar: बिहार में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है. मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून इस बार 15 जून से पहले राज्य में प्रवेश कर सकता है. अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो बिहार में मानसून तय समय से पहले पहुंच सकता है. हालांकि भारतीय मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि इस साल देशभर में सामान्य से कम बारिश का असर बिहार पर भी पड़ सकता है.

लू से मिलेगी राहत, मौसम में आएगा बदलाव

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में पिछले दिनों बनी हीटवेव और लू की स्थिति अब धीरे-धीरे खत्म होगी. मानसून आने तक बिहार के लोगों को तेज गर्म हवाओं से राहत मिलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन भीषण लू की स्थिति बनने की आशंका फिलहाल नहीं है.

दक्षिण बिहार में बढ़ सकती है उमस

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के बिहार पहुंचने से पहले दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है. कैमूर समेत कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की संभावना है. हालांकि विभाग ने साफ किया है कि तापमान बढ़ने के बावजूद लू चलने जैसी स्थिति नहीं बनेगी.

मेघ गर्जन और वज्रपात का दौर रहेगा जारी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि मानसून के आगमन तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, हल्की बारिश और वज्रपात की गतिविधियां जारी रह सकती हैं. पिछले कुछ दिनों से बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा है और यही स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रहने के संकेत हैं.

पिछले साल देर से पहुंचा था मानसून

आमतौर पर बिहार में मानसून 10 से 12 जून के बीच प्रवेश करता है, लेकिन पिछले साल इसकी एंट्री करीब नौ दिन देरी से हुई थी. मौसम विभाग के अनुसार किशनगंज को बिहार में मानसून का प्रवेश द्वार माना जाता है. पश्चिम बंगाल से सटे इस जिले के रास्ते ही मानसून राज्य में दाखिल होता है. वर्ष 2025 में बंगाल के ऊपरी हिस्सों में मानसून लंबे समय तक ठहरा रहा था, जिसके कारण बिहार में देरी हुई थी.

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है. विभाग ने कहा है कि मेघ गर्जन और वज्रपात के समय खुले मैदान, खेत और पेड़ों के नीचे जाने से बचें. अलर्ट जारी होने पर सुरक्षित स्थानों पर रहें. विभाग की ओर से सोशल मीडिया और एसएमएस के जरिए भी लगातार मौसम संबंधी जानकारी साझा की जाएगी.

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने क्या कहा

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के निदेशक सी.एन. प्रभु ने बताया कि बिहार में मानसून के समय पर पहुंचने की संभावना मजबूत है. उन्होंने कहा कि राज्य में अब लू जैसी स्थिति नहीं बनेगी, हालांकि कुछ इलाकों में उमस बनी रह सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि मानसून आने तक गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी, इसलिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें-दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, राजस्थान में अभी जारी रहेगी भीषण लू

इसे भी पढ़ें-बिहार में कहीं लू तो कहीं बारिश-आंधी का कहर, कई जिलों में अलर्ट

इसे भी पढ़ें-बिहार में मौसम का दिखेगा रौद्र रूप, 19 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
mist
24 ° C
24 °
24 °
88%
1.5m/s
20%
Fri
28 °
Sat
41 °
Sun
42 °
Mon
42 °
Tue
42 °

अन्य खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here