विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bhagalpur : सशक्त स्थायी समिति के लिए कल मतदान, 7 सीटों पर कांटे की टक्कर

Bhagalpur News : भागलपुर नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर आज मतदान कराया जाएगा. सात सीटों के लिए कई दावेदार सक्रिय हैं और पार्षदों के बीच समर्थन जुटाने की कवायद तेज हो गई है. राजनीतिक समीकरणों और गुटबाजी के कारण इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प माना जा रहा है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर शुक्रवार को चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जाएगी. समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन में होने वाले इस चुनाव में नगर निगम के सभी 50 पार्षद हिस्सा लेंगे और अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. सुबह से शुरू होने वाली प्रक्रिया देर शाम तक पूरी होने की संभावना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

चुनाव को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को अलग-अलग चरणों में बांटा है. सबसे पहले प्रत्याशियों का नामांकन होगा, इसके बाद पार्षद गुप्त मतदान के जरिए अपने पसंदीदा उम्मीदवारों का चयन करेंगे. मतगणना पूरी होने के बाद सात विजयी सदस्यों के नामों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी.

इस बार सशक्त स्थायी समिति की सात सीटों के लिए मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है. करीब 13 दावेदार चुनावी मैदान में सक्रिय हैं और समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं. जिन नामों की सबसे अधिक चर्चा है उनमें डॉ. प्रीति शेखर, रंजीत मंडल, संजय सिन्हा, अभिषेक आनंद, निकेश कुमार और सांडिल्य नंदिकेश शामिल हैं.

मतदान से पहले नगर निगम की राजनीति भी पूरी तरह गरमा गई है. देर रात तक विभिन्न गुटों के बीच बैठकों और रणनीति बनाने का दौर चलता रहा. उम्मीदवारों ने पार्षदों से व्यक्तिगत संपर्क कर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की. पार्षदों की गोलबंदी और बदलते समीकरणों के कारण इस चुनाव को नगर निगम की राजनीति का अहम मुकाबला माना जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंसैंडिस कंपाउंड में एंट्री फीस विवाद खत्म, शाम को फिर शुरू हुई मुफ्त एंट्री

इसे भी पढ़ें-भागलपुर NH डिवीजन को मिला नया प्रभार, अरविंद कुमार गुप्ता संभालेंगे जिम्मेदारी

इसे भी पढ़ें- गंगा में नहाने गया 9वीं का छात्र डूबा, बटेश्वर स्थान में पसरा मातम

इसे भी पढ़ें-भागलपुर में 36 घंटे से बिजली ठप, DM ने दिया 4 घंटे का अल्टीमेटम; हेलीकॉप्टर से भागलपुर पहुंचेंगे एमडी

इसे भी पढ़ें-बिजली संकट से त्राहिमाम, मुंगेर से मांगी मदद; 36 घंटे से दक्षिणी शहर और बरारी में आपूर्ति ठप

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
31.3 ° C
31.3 °
31.3 °
61%
2.7m/s
98%
मंगल
38 °
बुध
40 °
गुरु
38 °
शुक्र
29 °
शनि
35 °

अन्य खबरें