विज्ञापन

वायरल वीडियो

टीबी के लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं जांच, जागरूकता कार्यक्रम में दी गई जानकारी

patna hospital : पटना के केंद्रीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में पीडियाट्रिक टीबी विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बच्चों में टीबी की पहचान, जांच, उपचार और टीकाकरण के महत्व पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी. 200 से अधिक लोगों ने इसमें भाग लिया.

patna hospital : पटना स्थित केंद्रीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के ओपीडी परिसर में गुरुवार को “100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान” के तहत पीडियाट्रिक टीबी विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन चिकित्सा निदेशक डॉ. सुबोध कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें मरीजों और उनके परिजनों को बच्चों में टीबी की पहचान, जांच और उपचार से जुड़ी जानकारी दी गई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कार्यक्रम के उद्देश्य से कराया गया अवगत

कार्यक्रम की शुरुआत मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वीटी कुमारी ने की. उन्होंने उपस्थित लोगों को अभियान के उद्देश्य, इसकी आवश्यकता और निर्धारित लक्ष्यों की जानकारी दी. साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनभागीदारी की भूमिका पर भी प्रकाश डाला.

बच्चों में टीबी के लक्षणों पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. फैजान (डीएनबी, पीडियाट्रिक्स) ने बच्चों में टीबी के लक्षण, बीमारी की समय पर पहचान, उपलब्ध जांच सुविधाओं और नियमित उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान होने से उपचार को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है.

टीकाकरण और चिकित्सकीय परामर्श के महत्व पर बल

शिशु रोग विभागाध्यक्ष एवं अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.के. ओझा ने अपने संबोधन में पीडियाट्रिक टीबी की रोकथाम, जांच प्रक्रिया और टीकाकरण की भूमिका पर चर्चा की. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और किसी भी संदिग्ध लक्षण की स्थिति में चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की.

200 से अधिक लोगों ने लिया भाग

कार्यक्रम के समापन अवसर पर चिकित्सा निदेशक डॉ. सुबोध कुमार मिश्रा ने कहा कि बच्चों में टीबी के मामलों को नियंत्रित करने में जनजागरूकता, समय पर जांच और नियमित उपचार की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने बीसीजी टीकाकरण के महत्व पर भी प्रकाश डाला और अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया.

अस्पताल प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम में 200 से अधिक मरीजों और उनके परिजनों ने भाग लिया तथा पीडियाट्रिक टीबी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं.

इसे भी पढ़ें-

सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
clear sky
31.9 ° C
31.9 °
31.9 °
51%
5.7m/s
6%
गुरु
32 °
शुक्र
41 °
शनि
42 °
रवि
42 °
सोम
43 °

अन्य खबरें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें