विज्ञापन

वायरल वीडियो

बिहार में 3 दिनों तक कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं तेज आंधी, जानिए कहां बिगड़ेंगे हालात

Bihar Weather Forecast : बिहार में 1 से 3 जुलाई के बीच मानसून का असर अलग-अलग क्षेत्रों में बदलता रहेगा. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Bihar Weather Forecast : जुलाई की शुरुआत के साथ ही बिहार में मानसून का असर और तेज होने वाला है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 1 से 3 जुलाई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए चरणबद्ध मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. इस दौरान कहीं भारी बारिश, कहीं तेज हवा और कहीं वज्रपात की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए अलग-अलग दिनों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है.

1 जुलाई को उत्तर और पश्चिम बिहार में सबसे अधिक असर

मौसम विभाग के अनुसार 1 जुलाई को मानसून का सबसे अधिक प्रभाव उत्तर और पश्चिम बिहार में देखने को मिलेगा. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने, भारी बारिश होने और वज्रपात की आशंका है.

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

वहीं पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में बादलों की गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है.

2 जुलाई को इन जिलों में रहेगा भारी बारिश का खतरा

2 जुलाई के लिए पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने इन जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की आशंका जताई है.

कई राज्यों में बारिश का दौर तेज होने के संकेत, पहाड़ों से लेकर पूर्वोत्तर तक अलर्ट

इसी दिन पटना, गया, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज में येलो अलर्ट रहेगा. इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या फुहारें पड़ने के आसार हैं.

3 जुलाई को दक्षिण और मध्य बिहार की ओर बढ़ेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार 3 जुलाई को मानसून का प्रभाव दक्षिण और मध्य बिहार की तरफ शिफ्ट हो जाएगा. इस दिन बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, पटना, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में मूसलाधार बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है.

वहीं पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, खगड़िया, मुंगेर और जमुई में येलो अलर्ट रहेगा. यहां हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है.

दूसरी ओर पूर्वी बिहार और कोशी-सीमांचल के सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज जिलों के लिए 3 जुलाई को कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें-

बारिश और तेज हवाओं के बीच भी सारण रहा सबसे गर्म, कई जिलों में मौसम को लेकर चेतावनी
बिहार में शुरू हुआ मानसून का सफर, कई जिलों में बारिश; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
34.9 ° C
34.9 °
34.9 °
48%
4m/s
99%
मंगल
34 °
बुध
39 °
गुरु
32 °
शुक्र
37 °
शनि
39 °

अन्य खबरें