विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar News : किऊल स्टेशन पर चला सघन टिकट जांच अभियान, 472 यात्री पकड़े गए; चार लाख से अधिक जुर्माना वसूला

Bihar News : लखीसराय के किऊल रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान में 472 बिना टिकट और अनाधिकृत यात्रियों पर कार्रवाई की गई. अभियान के दौरान 4.14 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला गया. रेलवे अधिकारियों ने आगे भी ऐसे अभियान जारी रखने की बात कही.

विज्ञापन

Bihar News : बिहार में किऊल रेलवे स्टेशन पर रेलवे की ओर से व्यापक टिकट जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व दानापुर मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक विजय बॉन्ड ने किया. स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर एक साथ की गई इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में बिना टिकट और अनधिकृत रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों की जांच की गई.

472 यात्रियों पर हुई कार्रवाई

आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान बिना टिकट अथवा अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे 472 यात्रियों को पकड़ा गया. नियमों के तहत सभी से कुल 4 लाख 14 हजार 675 रुपये जुर्माना वसूला गया. अभियान के दौरान यात्रियों को रेलवे के नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया.

चेकिंग स्टाफ और आरपीएफ की रही संयुक्त टीम

उन्होंने बताया कि टिकट जांच अभियान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया. इस अभियान में रेलवे के 33 टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ आरपीएफ के नौ अधिकारी एवं जवान भी शामिल रहे. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने और राजस्व की सुरक्षा के लिए इस तरह के विशेष जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

इसे भी पढ़ें –

भागलपुर में बिल्डर की संदिग्ध मौत, बंद ऑफिस से मिला शव; हर पहलू की जांच में जुटी पुलिसhttps://www.hellocities24.com/state/bihar/bhagalpur/bhagalpur-builder-suspicious-death-office-body/
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. सरल भाषा और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पहचान मानी जाती है. डिजिटल पत्रकारिता में समाचार लेखन और कंटेंट प्रेजेंटेशन का अच्छा अनुभव है. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
36.4 ° C
36.4 °
36.4 °
43%
4.1m/s
100%
गुरु
36 °
शुक्र
38 °
शनि
40 °
रवि
39 °
सोम
39 °

अन्य खबरें