Bihar News : बिहार में किऊल रेलवे स्टेशन पर रेलवे की ओर से व्यापक टिकट जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व दानापुर मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक विजय बॉन्ड ने किया. स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म पर एक साथ की गई इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में बिना टिकट और अनधिकृत रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों की जांच की गई.
472 यात्रियों पर हुई कार्रवाई
आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार ने बताया कि जांच के दौरान बिना टिकट अथवा अनाधिकृत रूप से यात्रा कर रहे 472 यात्रियों को पकड़ा गया. नियमों के तहत सभी से कुल 4 लाख 14 हजार 675 रुपये जुर्माना वसूला गया. अभियान के दौरान यात्रियों को रेलवे के नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया.
चेकिंग स्टाफ और आरपीएफ की रही संयुक्त टीम
उन्होंने बताया कि टिकट जांच अभियान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया. इस अभियान में रेलवे के 33 टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ आरपीएफ के नौ अधिकारी एवं जवान भी शामिल रहे. रेलवे अधिकारियों ने कहा कि बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाने और राजस्व की सुरक्षा के लिए इस तरह के विशेष जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे.
इसे भी पढ़ें –

