🟡 Gold (10g) : ₹ 1,42,292.45 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,14,559.82 💵 USD / INR : ₹ 95.67 📈 Sensex : 77,540.83 (0.82%) 📊 Nifty 50 : 24,252.00 (0.08%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,42,292.45 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,14,559.82 💵 USD / INR : ₹ 95.67 📈 Sensex : 77,540.83 (0.82%) 📊 Nifty 50 : 24,252.00 (0.08%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट के रनवे का टेंडर 10 दिन में संभव, जल्द उड़ेंगे छोटे विमान

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट को विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. पहले चरण का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और जल्द छोटे विमानों की उड़ान शुरू करने की तैयारी है. जून 2027 तक नया टर्मिनल भवन तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट को विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. पहले चरण का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और जल्द छोटे विमानों की उड़ान शुरू करने की तैयारी है. जून 2027 तक नया टर्मिनल भवन तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: बिहार में सड़क और रेल नेटवर्क के विस्तार के साथ अब हवाई सेवाओं को भी नई गति दी जा रही है. इसी दिशा में मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट को विकसित करने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. पहले चरण के तहत एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण का कार्य शुरू हो चुका है और जल्द ही यहां से छोटे विमानों का संचालन शुरू करने की तैयारी है.

मुजफ्फरपुर क्लब चोरीकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी, पुलिस की गिरफ्त में 4 संदिग्ध

पहले चरण में 43 करोड़ रुपये से होगा विकास कार्य

पताही एयरपोर्ट के पहले चरण के विकास पर करीब 43.13 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. इस चरण में एयरपोर्ट के जरूरी बुनियादी ढांचे को तैयार किया जाएगा, ताकि क्षेत्र में हवाई सेवाओं की शुरुआत हो सके.

जून 2027 तक बन जाएगा नया टर्मिनल

योजना के अनुसार पताही एयरपोर्ट का टर्मिनल भवन जून 2027 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. निर्माण एजेंसी को करीब 11 महीने के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही एयरपोर्ट को कोड-बी श्रेणी के अनुरूप विकसित किया जाएगा.

एटीसी टावर, फायर स्टेशन समेत मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

परियोजना के तहत लगभग 23.47 करोड़ रुपये की लागत से एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) भवन, टर्मिनल बिल्डिंग, फायर स्टेशन और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा. इन व्यवस्थाओं के बाद एयरपोर्ट छोटे विमानों के संचालन के लिए पूरी तरह तैयार होगा.

पढ़ाई के सपने और शादी का दबाव, ग्रेजुएशन की छात्रा ने खटखटाया थाने का दरवाजा

रनवे के लिए जल्द पूरी होगी टेंडर प्रक्रिया

अधिकारियों के अनुसार रनवे निर्माण के लिए अगले 10 दिनों के भीतर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. शुरुआती चरण में यहां से छोटे विमानों की उड़ान शुरू होगी. टर्मिनल भवन को इस तरह डिजाइन किया जा रहा है कि एक समय में करीब 150 यात्रियों की आवाजाही आसानी से हो सके.

उत्तर बिहार की हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा नया विकल्प

पताही एयरपोर्ट शुरू होने से मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के कई जिलों के लोगों को हवाई यात्रा का नया विकल्प मिलेगा. इससे पटना पर निर्भरता कम होगी और क्षेत्र में व्यापार, निवेश, पर्यटन तथा आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

10 साल पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद

पताही एयरपोर्ट के विकास की मांग स्थानीय लोग लंबे समय से कर रहे थे. पिछले करीब एक दशक में कई बार इस परियोजना पर काम शुरू हुआ, लेकिन विभिन्न कारणों से यह आगे नहीं बढ़ सका. अब निर्माण कार्य शुरू होने के बाद लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही मुजफ्फरपुर से नियमित हवाई सेवा का सपना साकार होगा.

इसे भी पढ़ें-

फैमिली ट्रिप की आड़ में शराब तस्करी का खेल, नवविवाहित जोड़े समेत 4 गिरफ्तार
एक रात में चार घरों पर हाथ साफ, लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
30 ° C
30 °
30 °
84%
3.1m/s
100%
शुक्र
31 °
शनि
36 °
रवि
37 °
सोम
39 °
मंगल
38 °

अन्य खबरें