Taj Palace Hotel Threat: मुंबई के प्रतिष्ठित ताज महल पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. शनिवार देर रात करीब 12 बजे नवी मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें होटल को उड़ाने की बात कही गई. सूचना मिलते ही नवी मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी तत्काल मुंबई पुलिस को दी.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: At around 12 AM, Navi Mumbai Police received a call saying that the Taj Mahal Palace Hotel in Mumbai would be blown up. Navi Mumbai Police immediately informed Mumbai Police about this. After that, Mumbai Police conducted a thorough inspection of the… pic.twitter.com/FqWbJRtJyv
— ANI (@ANI) July 12, 2026
सूचना मिलते ही होटल में चला सर्च ऑपरेशन
अलर्ट मिलने के बाद मुंबई पुलिस की टीम तुरंत ताज महल पैलेस होटल पहुंची और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली. सुरक्षा एजेंसियों ने होटल के सभी हिस्सों की बारीकी से जांच की, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है.
दतिया उपचुनाव में BJP ने आशुतोष तिवारी पर लगाया दांव, नरोत्तम मिश्रा को झटका
Taj Palace Hotel Threat: कॉल करने वाले की तलाश में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा फोन किसने किया और वह कॉल कहां से किया गया था. कॉल की लोकेशन और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हैं.
इसे भी पढ़ें-


