jamshedpur News : रेलकर्मियों को सर्पदंश जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए जागरूक बनाने के उद्देश्य से टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया. भारत सरकार के राष्ट्रीय सर्पदंश रोकथाम, नियंत्रण एवं संरक्षण अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 140 लोको पायलट और सहायक लोको पायलट शामिल हुए.
इलेक्ट्रिक लोको पायलट प्रशिक्षण केंद्र के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में रांची, आद्रा, खड़गपुर और चक्रधरपुर रेल मंडल के वंदे भारत, सुपरफास्ट, मेल, एक्सप्रेस, पैसेंजर और मालगाड़ी से जुड़े लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलटों ने हिस्सा लिया.
रेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने कहा कि रेलकर्मियों का कार्यक्षेत्र अक्सर जंगलों और सुनसान इलाकों से होकर गुजरता है, जहां सर्पदंश का खतरा बना रहता है. ऐसे में सही जानकारी और समय पर दिया गया प्राथमिक उपचार किसी की जान बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है.
प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल प्रस्तुति, टेली फिल्म और डमी सर्प की मदद से प्रतिभागियों को विषैले और गैर-विषैले सांपों की पहचान कराई गई. साथ ही सर्पदंश के लक्षण, प्राथमिक उपचार की सही प्रक्रिया और शरीर पर विष के प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई.
इसे भी पढ़ें-

