विज्ञापन

वायरल वीडियो

Bihar Weather: दक्षिण बिहार में बारिश बढ़ाएगी रफ्तार, 7 जिलों के लिए भारी वर्षा का अलर्ट

Bihar Weather: दक्षिण बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. सात जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर ने किसानों के लिए मौसम आधारित कृषि परामर्श भी जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Weather: दक्षिण बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. सात जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर ने किसानों के लिए मौसम आधारित कृषि परामर्श भी जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Weather: दक्षिण बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के आधार पर मौसम अलर्ट जारी किया है. 25 से 29 जुलाई के बीच कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कुछ स्थानों पर भारी वर्षा, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की आशंका है. इसे देखते हुए किसानों को खेती से जुड़े जरूरी काम समय पर पूरा करने की सलाह दी गई है.

बारिश का नया अलर्ट: इन राज्यों में अगले 4 दिन भारी बारिश, बिहार-झारखंड में भी बरसेंगे बादल

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वानुमान के अनुसार अरवल, भोजपुर, बक्सर, गया, रोहतास, कैमूर और नवादा जिले के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इन इलाकों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है. वहीं भागलपुर समेत दक्षिण बिहार के अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा.

बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, झारखंड में बदलेगा मौसम; पढ़ें किस राज्य में कैसा रहेगा हाल

बादलों के बीच ऐसा रहेगा तापमान

अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह के समय हवा में नमी 80 से 90 प्रतिशत तक रहेगी, जबकि दोपहर में यह 55 से 60 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है. इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चलेगी.

किसानों के लिए जरूरी सलाह

बीएयू, सबौर ने कहा है कि हाल की बारिश और आगे भी वर्षा की संभावना को देखते हुए धान की रोपाई में तेजी लाएं. रोपाई से पहले प्रति हेक्टेयर 25 से 30 किलोग्राम नाइट्रोजन, 40 किलोग्राम फॉस्फोरस, 30 किलोग्राम पोटाश और 25 किलोग्राम जिंक सल्फेट का प्रयोग करें. साथ ही भागलपुर कतरनी जैसी सुगंधित धान की किस्मों की बुआई करने की सलाह भी दी गई है.

बारिश का पानी बचाने की अपील

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से निचली जमीन के चारों ओर मजबूत मेड़ बनाने की सलाह दी है, ताकि वर्षा जल का संचयन किया जा सके. जरूरत पड़ने पर इसी पानी का उपयोग सिंचाई के लिए किया जा सकेगा. यह मौसम आधारित कृषि परामर्श बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. बीरेंद्र कुमार की ओर से जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ें-

बारिश और तेज हवाओं के बीच भी सारण रहा सबसे गर्म, कई जिलों में मौसम को लेकर चेतावनी
बिहार में शुरू हुआ मानसून का सफर, कई जिलों में बारिश; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
broken clouds
36.5 ° C
36.5 °
36.5 °
44%
3m/s
71%
सोम
37 °
मंगल
39 °
बुध
35 °
गुरु
35 °
शुक्र
35 °

अन्य खबरें