🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,685.27 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,93,982.14 💵 USD / INR : ₹ 95.72 📈 Sensex : 76,983.27 (-0.33%) 📊 Nifty 50 : 24,054.30 (-0.42%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,33,685.27 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,93,982.14 💵 USD / INR : ₹ 95.72 📈 Sensex : 76,983.27 (-0.33%) 📊 Nifty 50 : 24,054.30 (-0.42%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

कांवरियों के लिए PHED की बड़ी तैयारी, 35 नए हैंडपंप और 24 घंटे पेयजल की व्यवस्था

Shravani Mela 2026 के लिए पीएचईडी ने मेला क्षेत्र और कांवरिया पथ पर पेयजल एवं स्वच्छता की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. श्रद्धालुओं के लिए 710 शौचालय, 35 नए हैंडपंप, 10 जल टैंकर और दो वाटर एटीएम की व्यवस्था की गई है. कमराय में 400 श्रद्धालुओं की क्षमता वाली टेंट सिटी भी तैयार की गई है.

विज्ञापन

Shravani Mela 2026 के लिए पीएचईडी ने मेला क्षेत्र और कांवरिया पथ पर पेयजल एवं स्वच्छता की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. श्रद्धालुओं के लिए 710 शौचालय, 35 नए हैंडपंप, 10 जल टैंकर और दो वाटर एटीएम की व्यवस्था की गई है. कमराय में 400 श्रद्धालुओं की क्षमता वाली टेंट सिटी भी तैयार की गई है.

विज्ञापन

Shravani Mela 2026: अगर आप इस बार श्रावणी मेला में बाबा अजगैबीनाथ से जल लेकर देवघर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पेयजल और शौचालय की चिंता करने की जरूरत नहीं होगी. लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) ने मेला क्षेत्र और पूरे कांवरिया पथ पर पेयजल, शौचालय, यूरिनल, हैंडपंप और टेंट सिटी समेत सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं. विभाग का दावा है कि मेला अवधि के दौरान ये सुविधाएं लगातार उपलब्ध रहेंगी.

155 चेहरों की तलाश में भागलपुर पुलिस, तस्वीरें जारी कर जनता से मांगी पहचान

भीड़ बढ़ी तो बढ़ाए गए टॉयलेट, हर समय मिलेगा पानी

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मेला क्षेत्र में 710 पुरुष एवं महिला शौचालय, 10 दिव्यांगजन अनुकूल शौचालय और 30 पुरुष एवं महिला यूरिनल बनाए गए हैं. इसके अलावा भीड़ के दबाव को संभालने के लिए 150 अस्थायी प्री-फैब्रिकेटेड शौचालय भी लगाए गए हैं. सभी शौचालयों और यूरिनल में 24 घंटे रनिंग वाटर की सुविधा रहेगी. वहीं, सीढ़ी घाट पर विशेष अतिथियों के लिए आधुनिक वीआईपी शौचालय भी तैयार किया गया है.

कांवरिया पथ पर प्यास नहीं बनेगी परेशानी

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल मिलता रहे, इसके लिए 35 नए हैंडपंप लगाए गए हैं. पूरे कांवरिया पथ पर फिल्टरयुक्त पेयजल उपलब्ध रहेगा. जलापूर्ति बाधित न हो, इसके लिए 10 जल टैंकर तैनात किए गए हैं. इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो वाटर एटीएम भी स्थापित किए गए हैं.

बिहपुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 अवैध आरा मिल जब्त, कीमती लकड़ियां बरामद

थकान होगी दूर, कमराय में तैयार है टेंट सिटी

लंबी दूरी तय कर आने वाले कांवरियों के विश्राम के लिए कमराय में करीब 400 श्रद्धालुओं की क्षमता वाली टेंट सिटी तैयार की गई है. यहां ठहरने और आराम करने की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल में यात्रा जारी रख सकें.

24 घंटे अलर्ट मोड में रहेंगी PHED की टीमें

श्रावणी मेला के दौरान पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी के लिए PHED की टीमें 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन सक्रिय रहेंगी. किसी भी तकनीकी खराबी या शिकायत पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. जिला प्रशासन और PHED का लक्ष्य है कि मेला में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण मिल सके.

इसे भी पढ़ें-

बिहार के भागलपुर में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, बिजली कनेक्शन के नाम पर चार हजार घूस लेते JE धराया
भागलपुर में बदले गंगा के तेवर, 24 घंटे में 30 सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर; जानिए ताजा स्थिति
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
31 ° C
31 °
31 °
79%
3.6m/s
52%
बुध
33 °
गुरु
35 °
शुक्र
35 °
शनि
34 °
रवि
32 °

अन्य खबरें