इस खबर में क्या है?
Bihar Weather Update: बिहार के ज्यादातर जिलों में गुरुवार को लोगों को बारिश का नहीं, बल्कि उमस का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने राज्य के सिर्फ 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि बाकी 26 जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. इन जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है. ऐसे में दिनभर उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है.
Bankipur By Election Voting LIVE : बांकीपुर में 9 बजे तक 4.61% वोटिंग, समर्थकों के बीच विवाद, सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी
इन 12 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

कहां होगी बारिश, कहां चलेगी तेज हवा
पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण और गोपालगंज में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. इन जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटे के दौरान खगड़िया में बारिश दर्ज की गई. वहीं पटना समेत कई जिलों में हल्की हवा चली. इसके बावजूद तेज धूप और उमस के कारण दिनभर लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली.
बिहार के 13 जिलों पर मौसम विभाग का येलो अलर्ट, तेज हवा-बारिश और वज्रपात की चेतावनी
बिहार में अब तक 41% कम हुई बारिश
राज्य में इस मानसून सीजन के दौरान अब तक सामान्य से काफी कम बारिश हुई है. आंकड़ों के मुताबिक इस समय तक 485.4 मिमी वर्षा होनी चाहिए थी, लेकिन केवल 285.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. यानी बिहार में अब तक सामान्य से 41 फीसदी कम बारिश हुई है.
आखिर कमजोर क्यों पड़ा मानसून?
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मानसून ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति से हट गई है. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी में अभी तक कोई मजबूत कम दबाव का क्षेत्र विकसित नहीं हुआ है. इसी वजह से बिहार तक पर्याप्त नमी नहीं पहुंच रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक खाड़ी में नया वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं होगा, तब तक राज्य में व्यापक और अच्छी बारिश की संभावना कम रहेगी.
दिन में गर्मी, शाम को बारिश… ऐसा क्यों हो रहा है?
विशेषज्ञों के अनुसार तेज धूप और उमस के कारण दिन में वातावरण काफी गर्म हो जाता है. गर्म हवा ऊपर उठकर नमी के संपर्क में आती है, जिससे कुछ इलाकों में अचानक बादल बनते हैं और हल्की या मध्यम बारिश हो जाती है.
यही कारण है कि कई जगह दिनभर गर्मी बनी रहती है, लेकिन शाम या रात में बारिश हो जाती है. कई बार एक जिले में बारिश होती है, जबकि आसपास के जिले पूरी तरह सूखे रह जाते हैं.
पटना का मौसम कैसा रहेगा?
पटना में गुरुवार को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी, हालांकि तेज बारिश की संभावना नहीं है. धूप निकलने से उमस लोगों को परेशान कर सकती है. शाम के समय हल्के बादल छाने से मौसम में थोड़ी राहत महसूस हो सकती है.
इसे भी पढ़ें-


