विज्ञापन

वायरल वीडियो

नवोदय विद्यालय में क्लास 6 एडमिशन का आज आखिरी मौका, 75% सीटें ग्रामीण छात्रों के लिए आरक्षित

JNV Admission 2026 के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिले के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है. पात्र छात्र बिना किसी आवेदन शुल्क के ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. चयन 28 नवंबर 2026 को होने वाली प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

विज्ञापन

JNV Admission 2026 के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में दाखिले के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि है. पात्र छात्र बिना किसी आवेदन शुल्क के ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. चयन 28 नवंबर 2026 को होने वाली प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा.

विज्ञापन

JNV Admission 2026: अगर आप अपने बच्चे का दाखिला जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में कराना चाहते हैं तो अब देरी की गुंजाइश नहीं है. कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है. नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा करने की अपील की है. चयन लिखित प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा और आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

कक्षा 6 में प्रवेश के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ाई कर रहे हों. अभ्यर्थी को आयु और अन्य पात्रता संबंधी शर्तें भी NVS के निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी करनी होंगी. आवेदन केवल उसी जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए किया जा सकता है, जहां छात्र पात्रता के अनुसार अध्ययन कर रहा हो या निवास करता हो.

UPSC ESE 2026: इंजीनियरिंग सर्विसेज मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानिए कैसे करें चेक
नवोदय विद्यालय में क्लास 6 एडमिशन का आज आखिरी मौका, 75% सीटें ग्रामीण छात्रों के लिए आरक्षित JNV Admission 2026
JNV Admission 2026

28 नवंबर को होगी प्रवेश परीक्षा

कक्षा 6 में दाखिले के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST 2027) का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा. परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे. प्रश्नपत्र 100 अंकों का होगा.

परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार है:

  • मेंटल एबिलिटी टेस्ट : 40 प्रश्न, 50 अंक
  • अंकगणित (Arithmetic Test) : 20 प्रश्न, 25 अंक
  • भाषा परीक्षण (Language Test) : 20 प्रश्न, 25 अंक
  • मेरिट के बाद होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

JNV में प्रवेश केवल चयन परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर दिया जाएगा. परीक्षा के बाद मेरिट सूची जारी होगी. चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा. इसके बाद ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी.

बैंक ऑफिसर बनने के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, 8,400 पदों पर भर्ती

ग्रामीण छात्रों के लिए 75% सीटें आरक्षित

नवोदय विद्यालयों में आरक्षण व्यवस्था के तहत कम से कम 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं. वहीं अधिकतम 25 प्रतिशत सीटें शहरी क्षेत्रों के छात्रों के लिए निर्धारित हैं. इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण मिलता है. साथ ही कम से कम 33 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं.

क्यों अलग है नवोदय विद्यालय?

जवाहर नवोदय विद्यालय भारत सरकार द्वारा संचालित पूर्णतः आवासीय (रेजिडेंशियल) और सह-शिक्षा (को-एजुकेशन) वाले विद्यालय हैं. यहां छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रावास और अन्य शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. कक्षा 6 में प्रवेश के लिए कक्षा 5 किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से उत्तीर्ण या अध्ययनरत होना अनिवार्य है.

इसे भी पढ़ें-यूपी पीसीएस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, ऐसे करें अप्लाई
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
33.2 ° C
33.2 °
33.2 °
56%
6.7m/s
99%
शुक्र
34 °
शनि
36 °
रवि
31 °
सोम
33 °
मंगल
34 °

अन्य खबरें