इस खबर में क्या है?
Deoghar News: श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों कांवरियों को अब सड़क पर वाहनों के बीच चलने की परेशानी से राहत मिल सकती है. कांवरिया पथ से नेहरू पार्क तक एलिवेटेड फुटओवरब्रिज बनाने की योजना पर सरकार ने काम तेज कर दिया है. गुरुवार को पथ निर्माण विभाग (PWD) और स्पर्श कंसल्टेंट की टीम ने पूरे प्रस्तावित रूट का फिजिबिलिटी सर्वे किया. शुरुआती जांच में रेलवे पुल के बाद से ब्रिज निर्माण को तकनीकी रूप से सबसे उपयुक्त माना गया है.
श्रावणी मेला ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मियों की चलती बाइक बनी आग का गोला, कूदकर बचाई जान
200 करोड़ की परियोजना, सिर्फ कांवरियों के लिए बनेगा पैदल मार्ग
करीब 200 करोड़ रुपये की इस परियोजना में सात मीटर चौड़ा एलिवेटेड फुटओवरब्रिज बनाया जाएगा. इसमें पांच मीटर चौड़ा हिस्सा सिर्फ कांवरियों के आवागमन के लिए होगा, जबकि दो मीटर चौड़ी जगह सुरक्षा, रखरखाव और आपातकालीन सेवाओं के लिए आरक्षित रहेगी.
Deoghar News: ऐसा होगा पूरा रूट
प्रस्तावित फुटओवरब्रिज रेलवे पुल के बाद से शुरू होकर रांगा मोड़, बिजली पासी चौक, बीएन झा पथ, पंडित शिवराम झा चौक और मानसरोवर हनुमान मंदिर होते हुए नेहरू पार्क तक पहुंचेगा. इससे श्रद्धालु सीधे शिवगंगा पहुंचेंगे और स्नान के बाद बिना ट्रैफिक बाधा के दर्शन की कतार में शामिल हो सकेंगे.
ब्रिज पर ही मिलेंगी जरूरी सुविधाएं
योजना के तहत फुटओवरब्रिज पर 11 स्थानों पर टॉयलेट, मेडिकल सहायता केंद्र और पुलिस कैंप बनाए जाएंगे. इसके अलावा आठ जगह रैंप और सीढ़ियां होंगी, ताकि पुलिस, मेडिकल टीम और अन्य आपातकालीन सेवाएं आसानी से पहुंच सकें.
बारिश में ड्यूटी आसान होगी, 200 पुलिसकर्मियों को मिले रेनकोट
सर्वे में बदला गया रूट
फिजिबिलिटी सर्वे के दौरान तकनीकी टीम ने दो अहम बदलाव सुझाए हैं. दर्शनियां स्थित प्रणय वाटिका मार्ग और विश्वनाथ मिश्र लेन में जगह कम होने के कारण इन हिस्सों को योजना से बाहर रखा गया है. अब ब्रिज हिंदी विद्यापीठ से शिवराम झा चौक होते हुए मानसरोवर के किनारे-किनारे नेहरू पार्क तक ले जाने की योजना है.
दो महीने बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर
पीडब्ल्यूडी के कार्यपालक अभियंता एमके महतो के अनुसार, दो महीने के भीतर फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी. इसके बाद परियोजना का अंतिम डिजाइन और डीपीआर तैयार होगी. रिपोर्ट मंजूर होने के बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
इसे भी पढ़ें-


