🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

सर्वदलीय बैठक में गूंजा छात्र आंदोलन, सीएम बोले- सरकार पूरे मामले पर गंभीर

Jharkhand Student Protest: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में छात्र आंदोलन का मुद्दा प्रमुखता से उठा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार संवाद के लिए हमेशा तैयार है.

विज्ञापन

Jharkhand Student Protest: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में छात्र आंदोलन का मुद्दा प्रमुखता से उठा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार संवाद के लिए हमेशा तैयार है.

विज्ञापन

Jharkhand Student Protest: झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों का आंदोलन अब सियासी गलियारों तक पहुंच गया है. विधानसभा के मानसून सत्र से पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में छात्र आंदोलन का मुद्दा प्रमुखता से उठा. बैठक के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संकेत दिए कि सरकार पूरे मामले पर गंभीर है और जल्द कोई ठोस निर्णय लिया जा सकता है.

JPSC आंदोलन में नया मोड़: सरकार ने बढ़ाया बातचीत का हाथ, पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बुलाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि आंदोलन से जुड़े पूरे घटनाक्रम की जानकारी राज्यपाल को दे दी गई है. मामले की जांच लगातार जारी है और जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं. उन्होंने बताया कि इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है और जांच आगे बढ़ने के साथ सरकार आवश्यक कदम उठाएगी.

Jharkhand Student Protest: वार्ता पर सस्पेंस, लेकिन संवाद के संकेत

छात्रों से सरकार की बातचीत को लेकर मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर कोई घोषणा नहीं की, लेकिन इतना जरूर कहा कि सरकार के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं. उन्होंने कहा कि छात्र अपनी बात सीधे सरकार तक पहुंचा सकते हैं और उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जा रहा है.

JPSC परीक्षा गड़बड़ी: CID की 18 ठिकानों पर ताबड़तोड़ रेड, OMR शीट और कई अहम दस्तावेज जब्त

‘हर मुद्दे का हल बातचीत से’

हेमंत सोरेन ने कहा कि इस तरह के आंदोलन केवल झारखंड तक सीमित नहीं हैं. दूसरे राज्यों में भी ऐसी परिस्थितियां बनती रही हैं. सरकार टकराव नहीं, बल्कि बातचीत के जरिए समाधान निकालने में विश्वास रखती है और आगे भी इसी दिशा में काम करेगी.

इसे भी पढ़ें-

धनबाद में शर्मनाक वारदात: बुजुर्ग महिला से दरिंदगी का आरोप, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
फुटपाथ दुकानदारों पर प्रशासन सख्त, दो दर्जन से अधिक को अतिक्रमण हटाने का नोटिस

गृह मंत्री से अब तक नहीं हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि छात्र आंदोलन को लेकर फिलहाल उनकी गृह मंत्री से कोई बातचीत नहीं हुई है. हालांकि, जरूरत पड़ने पर इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी. फिलहाल सरकार जांच और संवाद, दोनों मोर्चों पर आगे बढ़ रही है.

विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
28 ° C
28 °
28 °
89%
0m/s
8%
रवि
34 °
सोम
36 °
मंगल
36 °
बुध
36 °
गुरु
34 °

अन्य खबरें