🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,35,142.52 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,849.39 💵 USD / INR : ₹ 95.99 📈 Sensex : 74,294.96 (-0.06%) 📊 Nifty 50 : 23,346.40 (0.33%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Prashant Kishor Bankipur Visit : 8 दिनों तक वार्ड-वार्ड घूमेंगे पीके, सुनेंगे जनता की हर समस्या

Prashant Kishor Schedule सामने आ गया है. बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर 11 अगस्त से 19 अगस्त तक वार्ड-वार्ड जाकर लोगों से सीधे संवाद करेंगे. इस दौरान वे स्थानीय समस्याएं सुनकर विकास की कार्ययोजना तैयार करेंगे.

विज्ञापन

Prashant Kishor Schedule सामने आ गया है. बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर 11 अगस्त से 19 अगस्त तक वार्ड-वार्ड जाकर लोगों से सीधे संवाद करेंगे. इस दौरान वे स्थानीय समस्याएं सुनकर विकास की कार्ययोजना तैयार करेंगे.

विज्ञापन

Prashant Kishor Bankipur Visit: बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद अब विधायक प्रशांत किशोर अपने अगले मिशन की शुरुआत करने जा रहे हैं. चुनावी वादों को जमीन पर उतारने के लिए वह 11 अगस्त से 19 अगस्त तक लगातार आठ दिनों तक बांकीपुर विधानसभा के अलग-अलग वार्डों का दौरा करेंगे. इस दौरान वे लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनेंगे और विकास के एजेंडे पर सीधे संवाद करेंगे.

सिर्फ दौरा नहीं, विकास का रोडमैप तैयार होगा

जन संवाद अभियान का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों के सुझावों के आधार पर विकास की प्राथमिकताएं तय करना है. जलजमाव, टूटी सड़कें, सफाई व्यवस्था, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे मुद्दों पर नागरिकों से सीधे फीडबैक लिया जाएगा. इन्हीं सुझावों के आधार पर बांकीपुर के लिए आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी.

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की बड़ी जीत, भाजपा के नीरज सिन्हा को 19,324 वोटों से हराया

Prashant Kishor Bankipur Visit: ‘तीन महीने में दिखेगा बदलाव’

चुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने दावा किया था कि बांकीपुर में तीन महीने के भीतर बदलाव नजर आने लगेगा. जन सुराज का कहना है कि उसकी प्राथमिकता बांकीपुर को राज्य की मॉडल विधानसभा के रूप में विकसित करना है और जन संवाद अभियान उसी दिशा में पहला बड़ा कदम माना जा रहा है.

कब और किन वार्डों में जाएंगे प्रशांत किशोर?

  • 11 अगस्त: वार्ड 15, 18 और 40
  • 12 अगस्त: वार्ड 19, 22, 23 और 26
  • 13 अगस्त: वार्ड 29, 16 और 39
  • 14 अगस्त: वार्ड 17, 38 और 25
  • 16 अगस्त: वार्ड 30, 24 और 27
  • 17 अगस्त: वार्ड 28, 31, 35 और 21
  • 18 अगस्त: वार्ड 37, 42 और 36
  • 19 अगस्त: वार्ड 41

हार के बाद भाजपा ने भी बनाई नई रणनीति

बांकीपुर उपचुनाव में हार के बाद भाजपा ने भी आत्ममंथन शुरू कर दिया है. प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत वरिष्ठ नेताओं ने बैठक कर कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया. बैठक में यह बात सामने आई कि सोशल मीडिया और खासकर यूट्यूब के जरिए जन सुराज ने अपनी बात प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाई, जबकि भाजपा उसका प्रभावी जवाब नहीं दे सकी.

‘मैं केंद्रीय मंत्री का पीएस बोल रहा हूं…’ IG जेल को आया फोन, जांच हुई तो खुल गया बड़ा खेल

बैठक में तय किया गया कि आने वाले दिनों में युवाओं के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाई जाएगी और संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत किया जाएगा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि एक उपचुनाव के परिणाम से निराश होने की जरूरत नहीं है और संगठन को पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ाना है.

इसे भी पढ़ें-

नए प्रमंडलीय आयुक्त बने दिनेश कुमार, विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग पर रहेगा फोकस
पूर्णिया में आम्रपाली प्रशिक्षण केंद्र में एडमिशन शुरू
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
HelloCities24
जरूरी खबरें और खास अपडेट, सीधे आपके इनबॉक्स में
देश-दुनिया की अहम खबरें और चुनिंदा अपडेट अब सीधे आपके ईमेल पर।
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
clear sky
32 ° C
32 °
32 °
66%
3.1m/s
8%
रवि
34 °
सोम
36 °
मंगल
36 °
बुध
37 °
गुरु
31 °

अन्य खबरें