🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,853.81 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,94,868.38 💵 USD / INR : ₹ 95.14 📈 Sensex : 78,499.17 (-0.58%) 📊 Nifty 50 : 24,570.65 (-0.27%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,32,853.81 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,94,868.38 💵 USD / INR : ₹ 95.14 📈 Sensex : 78,499.17 (-0.58%) 📊 Nifty 50 : 24,570.65 (-0.27%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

SSB Constable Tradesman : फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, 827 पदों पर होगी भर्ती

SSB Constable Tradesman Admit Card 2026 जारी कर दिया गया है. PET-PST के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार अब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. भर्ती के जरिए Constable Tradesman के 827 पदों को भरा जाना है.

विज्ञापन

SSB Constable Tradesman Admit Card 2026 जारी कर दिया गया है. PET-PST के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार अब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. भर्ती के जरिए Constable Tradesman के 827 पदों को भरा जाना है.

विज्ञापन

SSB Constable Tradesman Admit Card 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने Constable Tradesman भर्ती 2026 के लिए PET-PST Admit Card जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था और फिजिकल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. भर्ती अभियान के तहत कुल 827 Constable Tradesman पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं.

उम्मीदवारों को PET-PST में शामिल होने के लिए निर्धारित तिथि और स्थान की जानकारी एडमिट कार्ड में मिलेगी. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लें.

SSB Constable Tradesman : फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, 827 पदों पर होगी भर्ती ssb constable tradesman admit e5ca03

SSB Constable Tradesman Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

PET-PST के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सबसे पहले SSB की आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं.
  • वेबसाइट पर Recruitment सेक्शन में जाएं.
  • यहां Admit Card से संबंधित लिंक को खोजें.
  • Constable Tradesman PET/PST Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना Registration Number और Password जैसी लॉगिन डिटेल दर्ज करें.
  • सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा.
  • एडमिट कार्ड में नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और अन्य जानकारियां जांच लें.
  • इसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
बिहार में सितंबर से खुलेगा भर्ती का रास्ता, 9,500 से ज्यादा असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी नियुक्ति
SSB Constable Tradesman : फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, 827 पदों पर होगी भर्ती ssb constable tradesman admit bc3109
Download SSB Constable Tradesman PET/PST Admit Card

ध्यान रखें: PET-PST में शामिल होने के दौरान अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना जरूरी होगा. एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को भी पहले से अच्छी तरह पढ़ लें.

827 पदों पर होनी है भर्ती

SSB Constable Tradesman भर्ती के जरिए कुल 827 रिक्त पदों को भरा जाना है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मार्च 2026 में शुरू हुई थी, जबकि आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 4 मई 2026 कर दी गई थी.

भर्ती में अलग-अलग ट्रेड के पद शामिल किए गए हैं. संबंधित ट्रेड के अनुसार उम्मीदवारों से शैक्षणिक योग्यता के साथ ITI, अनुभव या अन्य निर्धारित योग्यता भी मांगी गई थी.

10वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका

SSB Constable Tradesman पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी था. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड के लिए निर्धारित अतिरिक्त योग्यता पूरी करना भी अनिवार्य था.

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई थी. अधिकतम आयु सीमा पद और आरक्षित वर्ग के अनुसार अलग-अलग रखी गई थी. भर्ती प्रक्रिया में PET-PST के बाद आगे के चरण आयोजित किए जाएंगे.

अभ्यर्थी रखें इन बातों का ध्यान

PET-PST के लिए एडमिट कार्ड मिलने के बाद उम्मीदवार उसमें दी गई टेस्ट की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र और जरूरी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें. फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के लिए निर्धारित दस्तावेजों के साथ समय पर केंद्र पर पहुंचना जरूरी होगा.

इसे भी पढ़ें-यूपी पीसीएस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक, ऐसे करें अप्लाई
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
29.5 ° C
29.5 °
29.5 °
72%
5.3m/s
100%
रवि
35 °
सोम
31 °
मंगल
37 °
बुध
37 °
गुरु
36 °

अन्य खबरें