🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,339.30 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,940.38 💵 USD / INR : ₹ 95.45 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,34,339.30 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 1,98,940.38 💵 USD / INR : ₹ 95.45 📈 Sensex : 78,009.25 (-0.09%) 📊 Nifty 50 : 24,366.00 (-0.12%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

गांधी मैदान में CM सम्राट चौधरी का पहला ध्वजारोहण, 13 झांकियों में दिखी बिहार की बदलती तस्वीर

Independence Day 2026 Gandhi Maidan : पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में तिरंगा फहराया. समारोह में 13 विभागों की झांकियों के जरिए बिहार की विरासत, आधुनिक खेती, शिक्षा और विकास की तस्वीर दिखाई गई. गांधी मैदान में सुरक्षा के लिए करीब 1500 पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी.

विज्ञापन

Independence Day 2026 Gandhi Maidan : पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में तिरंगा फहराया. समारोह में 13 विभागों की झांकियों के जरिए बिहार की विरासत, आधुनिक खेती, शिक्षा और विकास की तस्वीर दिखाई गई. गांधी मैदान में सुरक्षा के लिए करीब 1500 पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी.

विज्ञापन

Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पटना का गांधी मैदान देशभक्ति और बिहार की विकास यात्रा की झलक से सराबोर रहा. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सुबह 9 बजे तिरंगा फहराया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी. मुख्यमंत्री बनने के बाद गांधी मैदान में यह उनका पहला स्वतंत्रता दिवस समारोह था. इससे पहले वे यहां उपमुख्यमंत्री के तौर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

नक्सल मुक्त बिहार से 50 हजार भर्ती तक, DGP ने बताई पूरी तस्वीर

Independence Day 2026: तिरंगे के साथ बिहार के विकास का संकल्प

ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री ने बिहारवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए कहा कि देश स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार को मिल रहे सहयोग और संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए समृद्ध और विकसित बिहार बनाने की प्रतिबद्धता जतायी.

सम्राट चौधरी ने कहा कि विकास की इस यात्रा में समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है. उन्होंने लोगों से राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की.

गांधी मैदान में सुरक्षा का कड़ा घेरा

स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही. करीब 1500 पुलिस जवानों को तैनात किया गया था. सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन से भी निगरानी रखी गयी. ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारी और जवान सुबह छह बजे से ही अपने स्थानों पर मुस्तैद हो गये थे. लोगों की आवाजाही के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गये थे.

13 झांकियों ने दिखाई बिहार की तस्वीर

समारोह का एक बड़ा आकर्षण विभिन्न विभागों की झांकियां रहीं. कुल 13 विभागों की झांकियों के जरिए बिहार की विरासत से लेकर आधुनिक विकास तक की तस्वीर सामने रखी गयी. इनमें प्राकृतिक संपदा, शिक्षा, कृषि, महिला सशक्तीकरण, ऊर्जा, उद्योग, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं को प्रमुखता दी गयी.

भरत तिवारी एनकाउंटर केस : सीएम का बड़ा फैसला, परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी

मुंडेश्वरी से वाल्मीकि टाइगर रिजर्व तक दिखी विरासत

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की झांकी में कैमूर का मां मुंडेश्वरी धाम, भीमबांध वन्यजीव अभयारण्य और वाल्मीकि टाइगर रिजर्व आकर्षण का केंद्र रहे. इसके जरिए बिहार की धार्मिक और प्राकृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया.

वहीं कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ‘जान भारत’ थीम वाली झांकी में विरासत संरक्षण और प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटाइजेशन की झलक दिखी.

स्मार्ट खेती से डिजिटल शिक्षा तक फोकस

कृषि विभाग की झांकी में पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक और स्मार्ट कृषि तकनीकों को प्रदर्शित किया गया. वैज्ञानिक खेती, बेहतर उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में तकनीक के इस्तेमाल का संदेश दिया गया.

शिक्षा से जुड़ी झांकियों में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था और मुख्यमंत्री की योजनाओं को जगह मिली. डिजिटल शिक्षा के जरिए बदलते बिहार की तस्वीर भी लोगों के सामने रखी गयी.

पशुपालन और जीविका ने दिखायी आत्मनिर्भरता की राह

जीविका और पशुपालन से जुड़ी झांकी में ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने के प्रयासों को प्रदर्शित किया गया. पशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पशु आहार और आधुनिक पशुपालन के जरिए ग्रामीणों, खासकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल दिखाई गयी. ग्रामीण परिवेश को फूलों और आकर्षक सजावट के साथ झांकी में प्रस्तुत किया गया.

इसे भी पढ़ें-

बिहार में 12 साल से पुलिस को चकमा दे रहा नक्सली गिरफ्तार, STF की कार्रवाई में मिली सफलता
बिहार की बेटी मिताली प्रसाद ने केदारकांठा शिखर पर लहराया परचम, पर्वतारोहण में एक और उपलब्धि
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
30 ° C
30 °
30 °
84%
3.6m/s
100%
शनि
35 °
रवि
36 °
सोम
30 °
मंगल
31 °
बुध
35 °

अन्य खबरें