🟡 Gold (10g) : ₹ 1,39,583.17 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,362.05 💵 USD / INR : ₹ 95.74 📈 Sensex : 77,537.72 (0.82%) 📊 Nifty 50 : 24,231.85 (0.64%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,39,583.17 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,362.05 💵 USD / INR : ₹ 95.74 📈 Sensex : 77,537.72 (0.82%) 📊 Nifty 50 : 24,231.85 (0.64%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

झारखंड में 1744 नियुक्तियां खत्म, JET से लेकर CDPO तक पर सरकार का बड़ा फैसला

JPSC Recruitment Cancelled: झारखंड सरकार ने JPSC की 21 भर्ती परीक्षाओं और चयन प्रक्रियाओं को रद्द कर दिया है. इस फैसले से 1744 पदों पर हुई या प्रस्तावित नियुक्तियां प्रभावित हुई हैं. JET, CDPO, फूड सेफ्टी अफसर और सिविल सेवा जैसी प्रमुख भर्तियां भी निरस्त कर दी गई हैं.

विज्ञापन

JPSC Recruitment Cancelled: झारखंड सरकार ने JPSC की 21 भर्ती परीक्षाओं और चयन प्रक्रियाओं को रद्द कर दिया है. इस फैसले से 1744 पदों पर हुई या प्रस्तावित नियुक्तियां प्रभावित हुई हैं. JET, CDPO, फूड सेफ्टी अफसर और सिविल सेवा जैसी प्रमुख भर्तियां भी निरस्त कर दी गई हैं.

विज्ञापन

JPSC Recruitment Cancelled: झारखंड सरकार ने राज्य की सबसे बड़ी भर्ती कार्रवाई में बड़ा फैसला लेते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के तहत संचालित 21 भर्ती परीक्षाओं और चयन प्रक्रियाओं को रद्द कर दिया है. इस फैसले से 1744 पदों पर हुई या प्रस्तावित नियुक्तियां प्रभावित हुई हैं. इनमें JET-2024, CDPO, फूड सेफ्टी अफसर, सिविल सेवा, सहायक वन संरक्षक और कई अन्य महत्वपूर्ण भर्तियां शामिल हैं.

सबसे बड़ा असर उन अभ्यर्थियों पर पड़ा है, जिनकी नियुक्ति हो चुकी थी या जो मुख्य परीक्षा, शारीरिक जांच अथवा नियुक्ति की अंतिम प्रक्रिया का इंतजार कर रहे थे. सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन भर्तियों में नियमावली या प्रक्रिया संबंधी विवाद थे, उन्हें निरस्त कर नई व्यवस्था के तहत आगे बढ़ाया जाएगा.

डिप्टी कलेक्टर की नौकरी गयी तो पहुंचीं हाईकोर्ट, 200 अफसरों की ट्रेनिंग भी बीच में अटकी

JET-2024 भी रद्द, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती फिर टली

राज्य गठन के बाद दूसरी बार आयोजित झारखंड पात्रता परीक्षा (JET-2024) भी रद्द कर दी गई है. यह परीक्षा विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति, पीएचडी और जेआरएफ के लिए आयोजित हुई थी. इससे विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति एक बार फिर लंबित होने की आशंका बढ़ गई है. उल्लेखनीय है कि पहली JET-2007 की जांच अब भी CBI कर रही है.

जिनकी नौकरी लग चुकी थी, उनकी नियुक्ति भी खत्म

सरकार के आदेश का असर केवल लंबित परीक्षाओं तक सीमित नहीं रहा. CDPO के 64 चयनित अधिकारी, जिन्हें अप्रैल 2026 में मुख्यमंत्री ने स्वयं नियुक्ति पत्र सौंपा था, उनकी नियुक्ति भी रद्द कर दी गई है. इसी तरह फूड सेफ्टी अफसर के 56 अधिकारी, जो विभिन्न जिलों में कार्यरत थे, उनका चयन भी निरस्त हो गया है.

सिविल सेवा और न्यायिक भर्ती भी प्रभावित

JPSC की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा, बैकलॉग सिविल सेवा, सिविल जज जूनियर डिविजन, एपीपी, सहायक वन संरक्षक और फॉरेस्ट रेंज अफसर जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं भी रद्द सूची में शामिल हैं. कई परीक्षाओं का पीटी और मुख्य परीक्षा परिणाम जारी हो चुका था, जबकि कुछ में शारीरिक जांच और मुख्य परीक्षा प्रस्तावित थी.

एक आदेश ने छीन ली 1975 की नौकरी‍!, बारिश के बीच गेट पर डटे प्रभावित कर्मचारी

रद्द हुई प्रमुख भर्तियां: एक नजर में

भर्ती / परीक्षापद
विश्वविद्यालय गैर-शैक्षणिक अधिकारी23
सहायक निदेशक / वरीय साइंटिफिक अफसर (बैकलॉग)8
सहायक निदेशक / वरीय साइंटिफिक अफसर (रेगुलर)7
ड्रग इंस्पेक्टर30
इंजीनियरिंग कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर (बैकलॉग)11
पॉलिटेक्निक व्याख्याता (बैकलॉग)6
पॉलिटेक्निक व्याख्याता (रेगुलर)359
मेडिकल कॉलेज सुपर स्पेशलिस्ट असिस्टेंट प्रोफेसर90
सिविल जज जूनियर डिविजन138
सहायक वन संरक्षक78
फॉरेस्ट रेंज अफसर170
एपीपी बैकलॉग26
एपीपी रेगुलर134
14वीं JPSC सिविल सेवा 2025103
सिविल सेवा बैकलॉग 202545
सिविल सेवा बैकलॉग 202326
फूड सेफ्टी अफसर56
CDPO64
11वीं–13वीं सिविल सेवा 2023342
छठी लिमिटेड उपसमाहर्ता परीक्षा28
झारखंड पात्रता परीक्षा (JET-2024)पात्रता परीक्षा

पात्रता परीक्षा

  • किन प्रक्रियाओं पर बीच में लगा ब्रेक
  • 14वीं JPSC सिविल सेवा: पीटी परिणाम के बाद मुख्य परीक्षा स्थगित थी.
  • सहायक वन संरक्षक: मुख्य परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद शारीरिक जांच टली थी.
  • फॉरेस्ट रेंज अफसर: PET शुरू होने से पहले प्रक्रिया रोक दी गई.
  • एपीपी भर्ती: मुख्य परीक्षा सितंबर 2026 में प्रस्तावित थी.
  • सिविल जज: कोर्ट के आदेश के बाद संशोधित पीटी परिणाम जारी हुआ था.

अब इन सभी भर्तियों को नई प्रक्रिया के तहत दोबारा आयोजित किए जाने की संभावना है, हालांकि सरकार ने नई परीक्षा तिथि या संशोधित कैलेंडर की घोषणा फिलहाल नहीं की है.

इसे भी पढ़ें-

JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर सरकार ने खोला बातचीत का रास्ता, छात्रों को 17 अगस्त को बुलाया
फुटपाथ दुकानदारों पर प्रशासन सख्त, दो दर्जन से अधिक को अतिक्रमण हटाने का नोटिस
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
overcast clouds
29 ° C
29 °
29 °
89%
2.6m/s
99%
शुक्र
36 °
शनि
37 °
रवि
36 °
सोम
36 °
मंगल
34 °

अन्य खबरें