🟡 Gold (10g) : ₹ 1,42,666.77 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,11,892.15 💵 USD / INR : ₹ 95.23 📈 Sensex : 77,656.09 (0.15%) 📊 Nifty 50 : 24,334.55 (0.48%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,42,666.77 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,11,892.15 💵 USD / INR : ₹ 95.23 📈 Sensex : 77,656.09 (0.15%) 📊 Nifty 50 : 24,334.55 (0.48%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

BholaNath ROB : सिर्फ 5 करोड़ ने बचा ली 54 करोड़ वाली भू-अर्जन प्रक्रिया, 9 सितंबर तक टला बड़ा संकट

Bhola Nath ROB: 54 करोड़ की जगह सिर्फ 5 करोड़ रुपये जारी कर भोलानाथ आरओबी परियोजना को लेप्स होने से बचा लिया गया है. 9 सितंबर को भू अर्जन की वैधानिक अवधि समाप्त हो रही थी, जिससे पूरी प्रक्रिया पर संकट खड़ा हो गया था. अब शेष 49 करोड़ रुपये जारी होने के बाद मुआवजा और अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

विज्ञापन

Bhola Nath ROB: 54 करोड़ की जगह सिर्फ 5 करोड़ रुपये जारी कर भोलानाथ आरओबी परियोजना को लेप्स होने से बचा लिया गया है. 9 सितंबर को भू अर्जन की वैधानिक अवधि समाप्त हो रही थी, जिससे पूरी प्रक्रिया पर संकट खड़ा हो गया था. अब शेष 49 करोड़ रुपये जारी होने के बाद मुआवजा और अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी.

विज्ञापन

BholaNath ROB: भागलपुर के भोलानाथ रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण प्रोजेक्ट पर लेप्स होने का खतरा मंडरा रहा था. 9 सितंबर को भू अर्जन की वैधानिक अवधि समाप्त होने से पहले बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने 5 करोड़ रुपये जारी कर परियोजना को बड़ी राहत दे दी है.

भू अर्जन के लिए कुल 54 करोड़ रुपये की आवश्यकता है, लेकिन विभाग के पास पूरी राशि उपलब्ध नहीं होने के कारण फिलहाल आंशिक भुगतान किया गया है. इसी भुगतान से अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी रहेगी और परियोजना दोबारा शून्य से शुरू होने की स्थिति से बच गई है.

भागलपुर में 422 रैयतों की जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक, थर्मल प्लांट के लिए होगा अधिग्रहण

BholaNath ROB: 54 करोड़ नहीं, 5 करोड़ से बचा प्रोजेक्ट

पुल निर्माण निगम को भू अर्जन कार्यालय में 54 करोड़ रुपये जमा कराने थे. बजट की कमी के कारण पूरी राशि जारी नहीं हो सकी, लेकिन समयसीमा खत्म होने से पहले 5 करोड़ रुपये उपलब्ध करा दिए गए. इससे कानूनी प्रक्रिया बाधित नहीं होगी और भू अर्जन की वैधता बनी रहेगी.

9 सितंबर के बाद क्या होता?

यदि तय समय तक भू अर्जन के लिए कोई राशि जमा नहीं होती, तो अधिग्रहण की प्रक्रिया लेप्स मानी जाती. ऐसी स्थिति में पूरी कार्रवाई दोबारा शुरू करनी पड़ती, जिससे परियोजना में लंबी देरी और लागत बढ़ने की आशंका थी.

बांध टूटने के बाद नवगछिया की ओर बढ़ रहा पानी, रोकने में जुटे अभियंता; प्रशासन ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

अब आगे क्या होगा?

भू अर्जन के लिए शेष 49 करोड़ रुपये अभी भी जारी होने बाकी हैं. अधिकारियों के अनुसार अगली किस्त मिलने के बाद प्रभावित भू-स्वामियों को मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया तेज की जाएगी, ताकि निर्माण कार्य में वित्तीय बाधा न आए.

बिहार: ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव में टूटा तटबंध, खेतों और बस्तियों में घुसा पानी; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

शहर के ट्रैफिक के लिए क्यों महत्वपूर्ण है आरओबी?

भोलानाथ रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलने की उम्मीद है. यह परियोजना भागलपुर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के बीच आवागमन को अधिक सुगम बनाने वाली प्रमुख आधारभूत संरचना मानी जा रही है.

इसे भी पढ़ें-गंगा की चाल हुई तेज, भागलपुर में 40 सेमी बढ़ा जलस्तर; कहलगांव डेंजर लेवल के ऊपर
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
29 ° C
29 °
29 °
89%
2.6m/s
100%
बुध
32 °
गुरु
35 °
शुक्र
33 °
शनि
31 °
रवि
34 °

अन्य खबरें