🟡 Gold (10g) : ₹ 1,42,909.36 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,787.15 💵 USD / INR : ₹ 95.70 📈 Sensex : 77,307.23 (-0.3%) 📊 Nifty 50 : 24,167.10 (-0.35%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,42,909.36 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,12,787.15 💵 USD / INR : ₹ 95.70 📈 Sensex : 77,307.23 (-0.3%) 📊 Nifty 50 : 24,167.10 (-0.35%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

भागलपुर : बांध टूटने के बाद नवगछिया की ओर बढ़ रहा पानी, रोकने में जुटे अभियंता; प्रशासन ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं

Bhagalpur News : भागलपुर के खरीक अंचल में कजिकोरैया-राघोपुर मार्जिनल बांध पर रात में अचानक कटाव शुरू होने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. शंकरपुर टोला के पास कटाव के बाद पानी नवगछिया की ओर बढ़ने लगा है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए DM समेत अधिकारी और बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीम मौके पर कैंप कर रही है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : भागलपुर के खरीक अंचल में कजिकोरैया-राघोपुर मार्जिनल बांध पर रात में अचानक कटाव शुरू होने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है. शंकरपुर टोला के पास कटाव के बाद पानी नवगछिया की ओर बढ़ने लगा है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए DM समेत अधिकारी और बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीम मौके पर कैंप कर रही है.

विज्ञापन

Bhagalpur News : नवगछिया के खरीक अंचल में टूटे कजिकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध ने प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग की चिंता बढ़ा दी है. शंकरपुर टोला के समीप वार्ड संख्या-12 में बांध टूटने के बाद पानी नवगछिया की ओर बढ़ने लगा है. इसके बाद प्रशासन ने बांध को सुरक्षित रखने और पानी के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. अधिकारी और अभियंताओं की टीम रात से ही मौके पर कैंप कर सुरक्षात्मक कार्य की निगरानी कर रही है.

टूटने के बाद सबसे बड़ी चुनौती पानी का रुख रोकना

कटाव वाले हिस्से से पानी के आगे बढ़ने को रोकना प्रशासन के लिए इस समय सबसे बड़ी चुनौती है. बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंता और तकनीकी कर्मी मौके पर उपलब्ध संसाधनों के साथ पानी के प्रवाह को नियंत्रित करने में जुटे हैं. कटाव वाले हिस्से को संभालने के साथ बांध को और नुकसान से बचाने के लिए लगातार सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है.

बिहार: ऊर्जा मंत्री के पैतृक गांव में टूटा तटबंध, खेतों और बस्तियों में घुसा पानी; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

मौके पर कैंप कर रहे डीएम समेत आला अधिकारी

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी, भागलपुर, अपर समाहर्ता (आपदा), अनुमंडल पदाधिकारी, नवगछिया, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण समेत अन्य संबंधित अधिकारी और अभियंता मौके पर पहुंचे. अधिकारी सिर्फ स्थिति का जायजा ही नहीं ले रहे, बल्कि मौके पर कैंप कर बचाव और सुरक्षात्मक कार्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं.

संसाधन जुटाकर युद्धस्तर पर कराया जा रहा काम

बांध की सुरक्षा के लिए आवश्यक संसाधन और सामग्री मौके पर उपलब्ध करायी गयी है. बाढ़ नियंत्रण विभाग की तकनीकी टीम कटाव को नियंत्रित करने के साथ पानी के दबाव को कम करने की कोशिश में जुटी है. प्रशासन का जोर फिलहाल कटाव को बढ़ने से रोकने और बांध के कमजोर हिस्से को सुरक्षित करने पर है.

भागलपुर में 422 रैयतों की जमीन की खरीद-बिक्री पर रोक, थर्मल प्लांट के लिए होगा अधिग्रहण

प्रशासन ने लोगों से कहा- अफवाहों पर ध्यान न दें

कटाव के बाद पानी नवगछिया की ओर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. हालांकि प्रशासन ने आम लोगों से घबराने की जरूरत नहीं होने की अपील की है. लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और केवल आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त जानकारी पर भरोसा करने को कहा गया है.

स्थिति पर लगातार नजर, आगे की कार्रवाई की तैयारी

जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर रख रही है. अधिकारियों के अनुसार आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. कटाव को नियंत्रित करने और बांध की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मौके पर लगातार काम चल रहा है. स्थिति के अनुसार आगे आवश्यक कदम उठाने की तैयारी भी रखी गयी है.

इसे भी पढ़ें-गंगा की चाल हुई तेज, भागलपुर में 40 सेमी बढ़ा जलस्तर; कहलगांव डेंजर लेवल के ऊपर
विज्ञापन
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

Patna
light rain
34 ° C
34 °
34 °
66%
6.2m/s
100%
सोम
33 °
मंगल
33 °
बुध
34 °
गुरु
34 °
शुक्र
33 °

अन्य खबरें