🟡 Gold (10g) : ₹ 1,36,728.84 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,040.89 💵 USD / INR : ₹ 95.43 📈 Sensex : 77,264.51 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 24,175.65 (0.35%)
🟡 Gold (10g) : ₹ 1,36,728.84 ⚪ Silver (1kg) : ₹ 2,04,040.89 💵 USD / INR : ₹ 95.43 📈 Sensex : 77,264.51 (0.43%) 📊 Nifty 50 : 24,175.65 (0.35%)
विज्ञापन

वायरल वीडियो

Toxic Day 3: तीसरे दिन फुस्स पड़ी रफ्तार, फिर भी 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

Toxic Box Office Collection Day 3 : यश की फिल्म टॉक्सिक ने तीसरे दिन 26.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, हालांकि पहले दिन की तुलना में कमाई की रफ्तार काफी धीमी रही. रक्षाबंधन के मौके पर हुई इस कमाई के साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 165.35 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 197.70 करोड़ रुपये हो गया है. ओवरसीज कमाई जोड़ने के बाद टॉक्सिक का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 221.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

विज्ञापन

Toxic Box Office Collection Day 3 : यश की फिल्म टॉक्सिक ने तीसरे दिन 26.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, हालांकि पहले दिन की तुलना में कमाई की रफ्तार काफी धीमी रही. रक्षाबंधन के मौके पर हुई इस कमाई के साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 165.35 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 197.70 करोड़ रुपये हो गया है. ओवरसीज कमाई जोड़ने के बाद टॉक्सिक का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 221.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

विज्ञापन

Toxic Box Office Collection Day 3: यश की फिल्म टॉक्सिक ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन जिस रफ्तार से शुरुआत की थी, तीसरे दिन तक आते-आते उसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है. फिल्म ने 26.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. हालांकि, तीन दिनों की कमाई के बाद फिल्म भारत में 165 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर चुकी है और दुनियाभर में इसकी कमाई 221 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है.

‘बंटवारा 1947’ में सकीना की वापसी की खबर ने मचाई हलचल, अमीषा पटेल ने बताया पूरा सच

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही 101.10 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. इसके बाद दूसरे दिन कलेक्शन घटकर 37.65 करोड़ रुपये रहा और तीसरे दिन इसमें एक और गिरावट दर्ज की गई.

तीसरे दिन कितनी हुई कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, टॉक्सिक ने तीसरे दिन 19,390 शोज के जरिए 26.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इस कमाई के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 165.35 करोड़ रुपये हो गया है.

वहीं फिल्म के भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह 197.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यानी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 200 करोड़ रुपये के ग्रॉस आंकड़े से अब ज्यादा दूर नहीं है.

ओवरसीज में भी जारी है फिल्म की कमाई

टॉक्सिक को भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. तीसरे दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से करीब 4 करोड़ रुपये कमाए. इसके बाद इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 23.75 करोड़ रुपये हो गया है.

Toxic Day 3: तीसरे दिन फुस्स पड़ी रफ्तार, फिर भी 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म Toxic Box Office Collection Day 3

भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म ने अब तक 221.45 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है.

दूसरे दिन आधी रह गई ‘जन नायकन’ की रफ्तार, फिर भी 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल

पहले दिन के मुकाबले काफी नीचे आया कलेक्शन

फिल्म की कमाई में तीसरे दिन तक लगातार गिरावट देखने को मिली है. पहले दिन जहां टॉक्सिक ने 101.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ा 37.65 करोड़ रुपये रहा. तीसरे दिन फिल्म ने 26.60 करोड़ रुपये कमाए.

टॉक्सिक का डे-वाइज कलेक्शन

  • डे 1: 101.10 करोड़ रुपये
  • डे 2: 37.65 करोड़ रुपये
  • डे 3: 26.60 करोड़ रुपये
  • कुल नेट कलेक्शन: 165.35 करोड़ रुपये
  • भारत में कुल ग्रॉस: 197.70 करोड़ रुपये
  • वर्ल्डवाइड ग्रॉस: 221.45 करोड़ रुपये

यश के साथ नजर आ रही हैं ये अभिनेत्रियां

फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरेशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है.

टॉक्सिक को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज किया गया है.

रिलीज के बाद विवादों में भी रही फिल्म

बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के अलावा टॉक्सिक अपने कंटेंट को लेकर भी चर्चा में रही है. फिल्म के कुछ रोमांटिक सीन्स और महिलाओं के चित्रण को लेकर सवाल उठे हैं. कुछ सीन और डायलॉग को लेकर आपत्ति भी जताई गई.

हालांकि, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने फिल्म को बिना कट के रिलीज करने की मंजूरी दी थी. फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट दिया गया है, यानी इसे सिर्फ वयस्क दर्शक ही देख सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-

फिर दूल्हा बनेंगे आमिर खान! गौरी स्प्रैट संग शादी की तारीख को लेकर किया बड़ा खुलासा
Satua Jawaniya Ke के क्रेज के बाद फिल्म देखना क्यों है जरूरी? OTT पर देखें पूरा मजा
विज्ञापन
Soni
सोनी कुमारी
सोनी कुमारी डिजिटल मीडिया क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार हैं और Hellocities24 में ऑथर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार समेत देशभर की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक मुद्दों पर लेखन करती हैं. पाठकों तक तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है.
संबंधित खबरें
विज्ञापन

जरूर पढ़ें

विज्ञापन
Patna
overcast clouds
31 ° C
31 °
31 °
79%
1.5m/s
100%
रवि
36 °
सोम
30 °
मंगल
32 °
बुध
29 °
गुरु
27 °

अन्य खबरें